फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Earth House by capturing the trophy

पृथ्वी हाउस ने किया ट्राफी पर कब्जा

Sun, 18 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 18 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Earth House by capturing the trophy
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। वेदांतम पब्लिक स्कूल में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। चेयरमैन प्रियांशु कौशिक एवं प्रबंधक विजय शर्मा ने विजेता छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। पृथ्वी हाउस विजेता रही। 
विज्ञापन


शनिवार को शामली कुडाना रोड स्थित वेदांतम पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में चेयरमैन और प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलों में भी कॅरियर की संभावनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बच्चों ने फाइनल में अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें 100 गुणा 4 मीटर दौड़ में हिमांशु, कमल                 एवं आशीष ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड में अतुल, प्रांजल एवं आशीष           विजेता रहे। 100 मीटर में सूर्यांश,                भव्या और केतन विजेता रहे। बालिका वर्ग में 100 गुणा 4 में आस्था, मिंकल    एवं वीशू विजेता रहे।  बैडमिंटन में सीनियर गु्रप में हिमांशु प्रथम, मंयक द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में मयंक प्रथम व ऋतिक द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीवाल में जल हाउस प्रथम व अग्नि हाउस द्वितीय रहा। विजेता ट्राफी पर पृथ्वी हाउस का कब्जा रहा।  सभी विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य परमिंदर सिंह, अंजू                               शर्मा, सोनू, मोनिका बालियान, दीक्षा, डोली पांचाल, अंजलि पांचाल, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

शिवाजी ने जीती 1500 मीटर दौड़ 
थानाभवन । दिव्या पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियागिता के दूसरे दिन     200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ प्रतियागिता आयोजित की गई। 1500 मीटर दौड प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस के दानिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।        


 शनिवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यालय परिसर में दौड़ प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस के दानिश प्रथम, प्रताप हाऊस के अर्जुन सिंह पुंडीर द्वितीय, शिवाजी हाउस के            इशू सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे। रस्सा खींच प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में बोस हाउस प्रथम स्थान पर और बालिका वर्ग में शिवाजी हाउस प्रथम स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में सीनियर बालिका वर्ग में पलक वत्स प्रथम, अनुष्का द्वितीय और                     पूजा    चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट प्रतियोगिता में बोस हाउस के विनीत           कुमार प्रथम, शिवम द्वितीय और चांद मियां तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर             विद्यालय प्रबंधक महिपाल राणा, प्रधानाचार्य गौरव शर्मा, उपप्रधानाचार्य लाजपतराय              गिरधर ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने                          को प्रेरित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed