फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Early harvesting of paddy crop resulted in good purchase

धान की फसल जल्दी पकने से हुई अच्छी खरीद

Thu, 15 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Early harvesting of paddy crop resulted in good purchase
थानाभवन मंडी समिति पर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : SHAMLI
शामली। धान की जल्दी फसल पक जाने के कारण इस साल धान की अच्छी खासी खरीद हुई है। मंडल में 2700 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 487 किसानों से 1648.52 मीट्रिक धान की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के आरएफसी सरयू प्रसाद ने बताया कि मंडल में इस बार पिछले साल की तुलना में अच्छी खासी धान की खरीद हुई है। पिछले साल 13 अक्तूूबर से धान की खरीद शुरू हुई थी। इस साल एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हुई। मंडल में 2700 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष इस साल 1648.52 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। जिसमें सहारनपुर जिले में 373 किसानों से दो हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 1288.84 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। मुजफ्फरनगर जिले में 400 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 79 किसानों से 230.16 मीट्रिक टन और शामली जिले में 300 मीट्रिक टन धान के सापेक्ष 35 किसानों से 129.52 मीट्रिक टन खरीदा जा चुका है। इस साल 13 दिन पूर्व धान की खरीद शुरू हुई है। इस साल जल्दी धान की फसल पक जाने से ज्यादा खरीद हुई है।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने धान के दो खरीद केंद्रो का लिया जायजा
शामली। बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने हरड़ फतेहपुर और थानाभवन कस्बे की मंडी समिति पर धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कहा कि किसानों को धान तुलाई में कोई भी दिक्कत ना हो। कर्मचारी-अधिकारियों से कहा कि खरीद केंद्र में आने वाले धान की खरीद जरूर कर लें। क्रय केंद्रों पर आने वाले सभी किसानों के बैठने, पानी की उचित व्यवस्था हो। जिला विपणन अधिकारी निहारिका से धान खरीद की समीक्षा की। किसानों को धान बेचने के लिए कहीं बाहर ना जाना पड़े, इसी लिए जिले में सात धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। इस दौरान एसडीएम शामली संदीप सिंह, जिला विपणन अधिकारी निहारिका सिंह, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed