{"_id":"63f900b18334a8f2fa004ea2","slug":"e-rickshaw-overturned-five-injured-shamli-news-c-14-1-131892-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाइक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाइक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलटी, पांच घायल
Fri, 24 Feb 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में बाइक की पीछे से टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी ऋषिपाल ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार सुबह ऋषिपाल ई-रिक्शा में गांव से चार सवारी लेकर शामली जा रहा था। जब वह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में पहुंचा तो पीछे से आई बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गई। ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार नेहा (26), प्रियंका (22), नीलम (21), प्रिया (30) और चालक ऋषिपाल (32) घायल हो गए। घायलों का सीएचसी शामली में उपचार कराया गया। इस मामले में आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद