फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-rickshaw drivers arbitrarily charged fare

Shamli News: मनमाने तरीके से ई-रिक्शा चालकों ने वसूला किराया

Thu, 19 Dec 2024 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers arbitrarily charged fare
शामली। शासन ने ई रिक्शा के किराये के लिए अधिकतम दर प्रति किलोमीटर या उसके भाग के लिए 8.30 रुपये निर्धारित किए हैं। शामली शहर में शासन द्वारा निर्धारित दर का कोई असर नहीं पड़ा। ई रिक्शा चालकों ने पूर्व की तरह ही किराया वसूल किया। ई रिक्शा चालकों से बात की गई तो उनका कहना है कि उन्हें निर्धारित दरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्होंने रोज की तरह ही किराया लिया हैं। उधर, लोगों का कहना है कि ई रिक्शाओं का रूट तय कर किराया निर्धारित होना चाहिए।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक रियासत व रामदेव ने बताया कि शासन की तरफ से किराए को लेकर क्या तय किया गया, इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसने सवारियों से वही किराया लिया जो पहले से लिया जा रहा है। उसने बताया बनत से गुरुद्वारा तक 10 रुपये प्रति सवारी किराया लिया है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक संजीव ने बताया कि शहर में रोज की तरह अलग-अलग स्थानों के रोज की तरह 10 से 25 रुपये तक प्रति सवारी किराया लिया गया है। गुरुद्वारा से बस अड्डे व रेलवे स्टेशन के 10 रुपये, नवीन मंडी तक के 20 रुपये और पुलिस कार्यालय गोहरनी तक 25 रुपये किराया लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बनत निवासी गोविंदा व रमेश और शामली निवासी इस्लाम ने बताया कि शासन ने एक किलोमीटर की अधिकतम दर 8.30 रुपये तो तय कर दी, लेकिन इससे ज्यादा दूरी पर जाने के लिए कोई किराया तय नहीं किया गया। शामली शहर में व उससे बाहर के मार्ग पर ई रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को शहर के रूट के अनुसार किराया तय करना चाहिए। इससे ई रिक्शा चालकों और सवारियों दो को सहूलियत मिलेगी।
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश पर अधिकतम प्रति किलोमीटर ई रिक्शा का किराया 8.30 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed