फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-rickshaw and auto drivers will not act arbitrarily, 10 routes will be fixed

Shamli News: ई-रिक्शा, ऑटो चालकों की नहीं चलेगी मनमानी, 10 रूट होंगे तय

Wed, 11 Sep 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw and auto drivers will not act arbitrarily, 10 routes will be fixed
शामली। शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए परिवहन, पुलिस और पालिका ने तैयारी कर ली है। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की अब मनमानी नहीं चलेगी। एक सप्ताह के अंदर परिवहन और नगर पालिका के अधिकारी इनकों निर्धारित रूटों पर चलवाएगे। दस रूट तैयार किए जाएगे। ई-रिक्शा पर कलर कोडिंग की जाएगी, ताकि दूसरे रूट पर नहीं दौड़ सके। चालक का लाइसेंस भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी का आलम है कि जब चाहे, जहां चाहे वाहन को रोककर यात्रियों को बैठाने लगते हैं। कोई निर्धारित स्टॉपेज नहीं होने से ये सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं। इनके कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर जाम लग रहा है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि हाल ही में नगर पालिका, प्रशासन के साथ जाम से निजात दिलाने के लिए बैठक हुई है। जिसमें ई-रिक्शा और ऑटो का रूट निर्धारण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ई-रिक्शाओं पर पीला, हरा, लाल रंग पुतवाया जाएगा। शहर के बुढ़ाना रोड, झिंझाना रोड, दिल्ली रोड, कैराना रोड, धीमानपुर रेलवे फाटक, रेलवे रोड, तहसील रोड, धीमानपुरा फाटक समेत 10 रूट निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में पंजीकृत ई-रिक्शा 3500
जिले में अपंजीकृत ई रिक्शा करीब 1 हजार
ऑटो करीब पांच हजार

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के दोनों गेटों को बना दिया स्टैंड
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बाहर बेतरतीब वाहनों से राहगीरों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे स्टेशन के प्रवेश से लेकर निकासी द्वार तक हो रही है। ई-रिक्शा चालकों ने दोनों स्थानों पर अवैध रूप से स्टैंड बना लिया है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई रिक्शा और ऑटो के कारण यहां लग रहा जाम
जिला अस्पताल के बाहर, अजंता चौराहे के पास, गांधी चौक बाजार, मैन बाजार, भिक्की मोड, कैराना रोड, झिंझाना रोड, गुरुद्वारे, धीमानपुर रेलवे फाटक, तहसील रोड के पास आदि।
जाम के कारण हुई परेशानी
मंगलवार को शहर के अजंता चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के पास ई रिक्शा चालकों के सड़क पर खड़ी करने के कारण जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह जाम को खुलवाया गया।
शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए एक सप्ताह के अंदर ई-रिक्शा, ऑटो चालकों का रूट निर्धारण कर दिया जाएगा। संयुक्त बैठक में तय किया जा चुका है। प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाए।
रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली
तुरंत होगी सीज की कार्रवाई
टीएसआई सुखविंदर सिंह का कहना है कि रूट का निर्धारण होते ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने से लेकर सीज तक की कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त 14 जवानों को भी विभिन्न रूटों पर नियमों का पालन कराने के लिए तैनात किया जाएगा।
लाल रंग से रूट होगा अंकित
एआरटीओ के अनुसार रूट के लिए ई रिक्शा चलाने वालों को आवेदन करना होगा। जिसके लिए जल्द ही स्थान निर्धारित किया जाएगा। कमिश्नर के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। सभी ई रिक्शा के पीछे व आगे की तरफ सफेद रंग का स्टीकर लगवाया जाएगा, जिस पर लाल रंग से रूट संख्या भी अंकित होंगी।


हो रही अधिक परेशानी
दुकानदार रमेश कुमार, प्रदीप विश्वकर्मा, पंकज कुमार का कहना है कि ई रिक्शा, ऑटो चालकों के मनचाहे स्थान पर खड़ा करने से परेशानी हो रही है। आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed