फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dwadash Shiva Jyotirlinga was consecrated as per the rituals

Shamli News: विधि विधान से हुई द्वादश शिव ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 30 Nov 2024 10:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 30 Nov 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dwadash Shiva Jyotirlinga was consecrated as per the rituals
शामली हनुमान धाम पर ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हवन करते श्रद्धांलू । संवाद
शामली। सातवें दिन कथा व्यास अरविंद दृष्टा जी महाराज के सानिध्य में श्री हनुमान धाम शिव सरोवर मंदिरों में द्वादश शिव ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के साथ की गई। कथा व्यास ने कहा कि द्वादश शिव ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा मोक्ष प्रदान करने और आम नागरिकों के लिए फलदाई है।
विज्ञापन

शनिवार को श्री हरि कृपा ट्रस्ट एवं श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम प्रबंधन समिति द्वारा संयुक्त रूप से शिव सरोवर मंदिरों में भगवान सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीम शंकर, विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, बैधनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम अन्नपूर्णा, कार्तिक और नंदी की मूर्तियों की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ प्राण प्रतिष्ठा शुक्रताल से आए आठ दंडी स्वामी एवं आचार्य चंचल शर्मा, पंड़ितोें द्वारा हवन-यज्ञ के माध्यम से की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया श्री हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, उपेंद्र द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, चंचल द्वेदी,रमेश धीमान, घनश्याम दास गर्ग, कथा वाचक दिनेश पाठक, डॉ. मोहन लाल गुप्ता, डॉ. अशोक सिंघल, मनोज गोयल, अनिल संगल, नरेंद्र गोयल, घनश्याम दास तायल ,अमित प्रजापति, मनीष भटनागर,शिवकुमार , रवि संगल,विनय कुमार संगल, मुकेश गर्ग, डॉ. राजीव बंसल, सचिन गोयल, शिवांक गर्ग, अवनीश संगल सोनू, मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक यशपाल पंवार रहे। एक दिसंबर रविवार को सुबह 9.30 बजे कथा शुरू होगी। दोपहर 12 भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed