फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   During this, Dr. Saud Hasan, former chairman Abdul Gaffar, Abhishek Rana, Nadeem Ali Khan etc. were present. Dialogue

Shamli News: भैंसवाल अंडरपास बनाने के लिए शासन को भेजा चार करोड़ का एस्टीमेट

Mon, 28 Jul 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
During this, Dr. Saud Hasan, former chairman Abdul Gaffar, Abhishek Rana, Nadeem Ali Khan etc. were present. Dialogue
शामली। भैंसवाल मिनी बाईपास पर रेलवे अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे की ओर से मांगी गई चार करोड़ की़ धनराशि का एस्टीमेट लाेक निर्माण विभाग ने सहारनपुर के अधीक्षण अभियंता के माध्यम से शासन को भेजा है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद लाेक निर्माण विभाग रेलवे को जारी करेगा। इसके बाद भैंसवाल अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 में जिला मुख्यालय से दिल्ली शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाला भैसवाल बाईपास के लिए 17 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। इसमें भैंसवाल और सिलावर गांव के बीच पर रेलवे अंडरपास की चार करोड़ बीस लाख रुपये की धनराशि शामिल की गई थी। वर्ष 2018 में रेलवे अंडरपास की चार करोड़ बीस लाख रुपये की धनराशि दिल्ली मंडल के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय को हस्तांतरित कर दी गई थी। दिल्ली मंडल के रेलवे निर्माण खंड की ओर से 2022-23 में भैंसवाल अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। वर्ष 2024 में रेलवे निर्माण खंड चार करोड़ बीस लाख रुपये की धनराशि से 50 फीसदी कार्य पूरा किया है। पिछले दस माह से उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल भैंसवाल अंडरपास निर्माण पूरा करने के लिए चार करोड़ अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई है। लोक निर्माण खंड प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल की ओर से मांगी गई चार करोड़ रुपये की धनराशि का एस्टीमेट बनाकर विभाग के सहारनपुर अधीक्षण अभियंता के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रेलमंत्री से मिले थे बागपत सांसद
शामली। बागपत के सांसद डाॅक्टर राजकुमार सांगवान भैंसवाल अंडरपास के अधूरे निर्माण की बाबत केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बजट मुहैया कराने की मांग कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed