{"_id":"656cc73d6ef8de372f0fb4c6","slug":"dumper-filled-with-sand-crushes-toll-workers-one-dead-shamli-news-c-26-1-smrt1056-12809-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेत से भरे डंपर ने टोल कर्मी कुचले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेत से भरे डंपर ने टोल कर्मी कुचले, एक की मौत
Sun, 03 Dec 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
झिंझाना दुर्घटना के बाद टोल प्लाजा पर लगी भीड
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे के पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर रेत से भरे ओवरलोड डंपर का चालक बिना टोल दिए भाग रहा था तो दो टोल कर्मियों ने बाइक से पीछा कर उसको पकड़ने का प्रयास किया। डंपर चालक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे एक की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रविवार की शाम ओवरलोड रेत से भरा डंपर मेरठ-करनाल हाईवे के पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर पहुंचा। जहां टोल देने को लेकर टोल कर्मचारियों से झड़प के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा। दो टोल कर्मी सुधांशु और संयम ने बाइक से डंपर का पीछा किया। वन विभाग कार्यालय के पास डंपर के चालक ने टोल कर्मियों की बाइक में टक्कर मार दी और वह काफी दूर तक घसीटकर ले गया। जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना में दोनों टोल कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दूसरे टोलकर्मी घायलों को अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान सुधांशु निवासी ताजपुर सिंभालका की मौत हो गई। टोल प्लाजा के मैनेजर अजय सिंह ने बताया रेत से भरी गाड़ियां दबंगता से बिना टोल दिए बैरियर तोड़कर निकल जाती है।
थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया उपचार के दौरान टोल कर्मी सुधांशु की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।