{"_id":"622ce460447fc963667d0b7d","slug":"due-to-the-fluctuations-of-the-weather-the-patients-started-increasing-in-the-hospital-shamli-news-mrt580258367","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के उतार-चढ़ाव से अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के उतार-चढ़ाव से अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज
विज्ञापन
शामली सीएचसी में दवाई लेने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : SHAMLI
शामली। मौसम में हुए बदलाव से तापमान में वृद्धि जारी है। ऐसे में उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सरकारी तथा निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कुछ मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भर्ती भी किया जा रहा है। वहीं चिकित्सक मरीजों को रोगों से बचने की सलाह भी दे रहे हैं। सीएचसी में इन दिनों मौसम में बदलाव से अस्पताल में मरीज खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। ओपीडी हो या पर्ची काउंटर अथवा डॉक्टर का कक्ष, हर जगह मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। अस्पताल के ओपीडी रजिस्टर के आंकड़ों को देखें रोजाना 350 से 400 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि तापमान में वृद्धि का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बुखार, उल्टी, दस्त, नाक से रक्त आने, गले में इन्फेक्शन, पेट दर्द और घबराहट के मरीज अस्पताल में अधिक आ रहे हैं। इसके अलावा चर्म रोग के मरीज भी आने लगे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि खाली पेट घर से बाहर न निकलें। सुबह नीबू पानी पीएं और शुद्ध पानी कौ उपयोग करें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हल्के कपड़े पहनें और पुदीने का शरबत पीएं, इससे लाभ होगा।
दंत चिकित्सक नदारद, कुर्सी पर बैठे मरीज
सीएचसी में शनिवार को कई चिकित्सक नदारद रहे। जिसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दंत चिकित्सक डॉ. संजय कुमार अपनी कुर्सी से नदारद थे। इस दौरान इलाज के लिए आई एक महिला उनकी ही कुर्सी पर बैठ गई।
बीते वर्ष की अपेक्षा अभी तापमान कम
वर्ष 2021 में 12 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। इस वर्ष 12 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान में 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
बीमारी से बचाव के लिए यह करें
- अत्यधिक ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करें।
- छह माह तक के बच्चों को सिर्फ मां का दूध दें।
- छह माह से एक साल तक के बच्चों को प्रोटीन की कमी न होने दें।
- प्रोटीन की पूर्ति के लिए ड्राई फ्रूट, चावल का मांड व दाल का पानी दे सकते हैं।
- ताजा भोजन ही करें, बासी से परहेज करें।