{"_id":"6a8f508e0014a4bb630c020e","slug":"due-to-the-anger-of-his-special-brother-he-sang-the-song-murder-mar-de-sadak-ke-upar-ankit-was-murdered-two-hours-later-shamli-news-c-26-1-sal1002-172741-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खास भाई की भड़क के ऊपर मर्डर मार दे, सड़क के ऊपर... गाना डाला, दो घंटे बाद अंकित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खास भाई की भड़क के ऊपर मर्डर मार दे, सड़क के ऊपर... गाना डाला, दो घंटे बाद अंकित की हत्या
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद उनकी सोशल मीडिया गतिविधियां भी चर्चा में आ गई हैं। हत्या से करीब दो घंटे पहले अंकित के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके गाने की वीडियो शेयर की गई थी। वीडियो में ‘खास भाई की भड़क के ऊपर मर्डर मार दे, सड़क के ऊपर...’ जैसे बोल हैं। वीडियो शेयर करते हुए लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की गई थी। इसके करीब दो घंटे बाद ही अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
वीडियो में अंकित बिल्कुल सामान्य और बेफिक्र अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि उन्हें जरा भी अंदाजा था कि कुछ ही देर बाद उनके साथ इतनी बड़ी अनहोनी होने वाली है। यही वजह है कि हत्या से पहले उनके द्वारा शेयर की गई यह वीडियो अब पुलिस की जांच के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
अंकित के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 4.20 लाख फॉलोअर्स हैं और उनके अकाउंट पर बड़ी संख्या में गाने और म्यूजिक वीडियो मौजूद हैं। हत्या के बाद भी अकाउंट पर गतिविधि होने की बात सामने आई है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट की पूरी गतिविधि की टाइमलाइन खंगाल रही है। हत्या से पहले अपलोड किए गए वीडियो, उसके बाद हुई गतिविधियों और अंकित के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सोशल मीडिया गतिविधियों का हत्या की घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं।
विज्ञापन
-मासूम शर्मा के साथ भी कई गानों में किया काम
अंकित बालियान ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के साथ भी कई गानों में काम किया था। दोनों की जोड़ी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चित रही। अंकित की पहचान केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह गानों और म्यूजिक वीडियो में भी सक्रिय थे। मासूम शर्मा के साथ काम किए गए प्रोजेक्ट ने भी उन्हें हरियाणवी संगीत के दर्शकों के बीच पहचान दिलाई।
--
इंसेट :
भरी कोर्ट में गोली मारेंगे.... से मिली खास पहचान
अंकित बालियान को हरियाणवी गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे...’ से खास पहचान मिली थी। इसके बाद वह लगातार म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स थे। हत्या के बाद हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी गतिविधियों को भी जांच में शामिल किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।