फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to shortage of commercial gas, chaat and samosas become expensive.

Shamli News: कॉमर्शियल गैस की कमी से चाट-समोसे में महंगाई का तड़का

Wed, 18 Mar 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Due to shortage of commercial gas, chaat and samosas become expensive.
शहर के माजरा रोड पर कोयले की भट्टी पर समोसे तैयार करते कारीगर. संवाद - फोटो : samba news
शामली। शहर में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति में कमी के कारण सड़क किनारे और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चाट, समोसा और अन्य तली हुए व्यंजन महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि गैस की उपलब्धता कम होने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई हो रही है। गैस के स्थान पर कोयला भट्ठी का प्रयोग करना पड़ रहा है, जिसमें लागत ज्यादा आ रही है।
विज्ञापन

माजरा रोड पर स्थित चाट भंडार संचालक बिट्टू ने बताया कि गैस न मिलने से अब वह कोयले की भट्ठी से कार्य किया जा रहा है। दो दिन पहले ही 3500 रुपये की भट्ठी बनवाई है और 2800 रुपये क्विंटल का कोयला खरीदा गया। कोयला पूरा दिन सुलगाना पड़ता है, जिस कारणउन्हें समोसा 15 से बढ़ाकर 20 रुपये, हाफ चाट प्लेट 30 से बढ़ाकर 35 रुपये और फुल चाट प्लेट 50 से बढ़ाकर 60 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर छोले-भटूरे संचालक सेवाराम ने बताया कि उन्होंने भी कारोबार बचाने के लिए कोयले की भट्ठी से कार्य करना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह और गैस का इंतजार करते है, अगर गैस नहीं मिली तो उन्हें भी प्लेट के दाम बढ़ाने पढ़ेंगे।

गैस एजेंसियों पर भीड़ बरकरार
घरेलू गैस को लेकर भी शहरी व ग्रामीण उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों पर लाइन में लग रहे है। किसी का फोन नंबर गलत होने के कारण गैस बुक नहीं हो रही है तो किसी की ई-केवाईसी के कारण गैस बुक नहीं हो पा रही है। मंगलवार को कस्बा बनत स्थित एजेंसी पर गैस लेने के लिए लंबी कतार लगी नजर आई। टंकी रोड पर स्थित एजेंसी पर भी गैस बुक कराने और फोन नंबर व ई-केवाईसी कराने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी नजर आई। एजेंसी पर मिले गांव कुड़ाना के भोपाल ने बताया कि गैस बुक कराने के लिए आया था, फोन नंबर गलत बताया जा रहा है। गैस न मिलने से परेशानी हो रही है। कलंदरशाह के मोमीन ने बताया कि सुबह गैस बुक की थी, लेकिन अभी तक ओटीपी नहीं आया है। एजेंसी पर भी कुछ जानकारी नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि बुक होने के बाद शहर की तीन दिन और गांव की पांच दिन में गैस सिलिंडर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed