फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to rain there was supply failure for four hours due to fault in insulator.

Shamli News: बारिश के कारण इंसुलेटर में खराबी से चार घंटे आपूर्ति रही गुल

Wed, 25 Dec 2024 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 25 Dec 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Due to rain there was supply failure for four hours due to fault in insulator.
शामली। बूंदाबांदी के कारण शहर के कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया। कैराना रोड पर इंसुलेटर में खराबी के कारण शहर की वर्मा मार्केट, सीएचसी रोड, विश्वकर्मा नगर, रेल पार कॉलोनी, इंडस्ट्रीयिल एरिया की आपूर्ति चार से लेकर पांच घंटे तक गुल रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएचसी में एक्सरे नहीं होने के कारण मरीज, तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से सुबह के समय बूंदाबांदी हो रही है, जिसके कारण बिजली लाइनों में भी फाल्ट आने शुरू हो गए हैं। कैराना रोड पर बूंदाबांदी के कारण बिजली लाइन के इंसुलेटर में अचानक खराबी आ गई, जिसके कारण शहर के विभिन्न स्थानों की बिजली आपूर्ति सुबह 8 से लेकर दोपहर 12 बजे तक गुल रही।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी सीएचसी में एक्सरे कराने के लिए पहुंचे लोगों को हुई। एक्सरे कराने सीएचसी में पहुंचे रेलपार कॉलोनी निवासी रामबीर ने कहा कि वह सुबह 9 बजे ही अस्पताल में पहुंच गया था मगर बिजली नहीं होने के कारण एक्सरे नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलपार कॉलोनी की पिंकी का कहना है कि उसे हाथ का एक्सरे कराना था मगर आपूर्ति गुल रहने से परेशानी हुई। 11 बजे तक भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
टिटौली गांव की रहने वाली वीना का कहना है कि आए दिन बिजली गुल रहने से मरीजों, तीमारदारों को परेशानी होती है, मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते।
सिंभालका गांव के हरेंद्र का कहना है कि सुबह ही अस्पताल में एक्सरे कराने पहुंच गया था मगर 11:30 बजे तक एक्सरे नहीं हो सका।
बूंदाबांदी के कारण बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया था, जिसके कारण आपूर्ति गुल रही। बाद में आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया था। - सौरभ कुमार, जेई ऊर्जा निगम

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed