फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to rain, power supply was disrupted across the district due to fault.

Shamli News: बारिश के कारण फाल्ट से जिलेभर में बिजली आपूर्ति रही बाधित

Sat, 21 Mar 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, power supply was disrupted across the district due to fault.
शामली। बारिश के कारण जिलेभर में बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह बाधित रही। इसके कारण लोगों को सुबह के समय होने वाली पेयजलापूर्ति भी नहीं मिल सकी और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश के कारण आल्दी, बलवा, रूझझारखंडी, शामली, मालैंडी और अन्य बिजलीघरों में फाल्ट आया, जिसके कारण 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति आठ घंटे से अधिक समय तक गुल रही। शहर के हनुमान धाम रोड और बुढाना रोड पर बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को पेयजलापूर्ति से भी वंचित रहना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीमें दिनभर आपूर्ति को सुचारू करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन


पहुंची 50 से अधिक कॉल
बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से शामली ऊर्जा निगम के कंट्रोल रूम पर 50 से अधिक कॉल पहुंची। किसी ने दो तो किसी ने चार-पांच घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण फाल्ट से जिले में आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। प्रयास रहता है कि समय पर बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया जाए। - वीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed