फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to rain, 11 thousand cusecs of water was released into Yamuna

Shamli News: बारिश के चलते यमुना में छोड़ा 11 हजार क्यूसेक पानी

Mon, 30 Jun 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, 11 thousand cusecs of water was released into Yamuna
कैराना। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में दो दिन से हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा रविवार दोपहर दो बजे 11 हजार 225 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड हो गई।
विज्ञापन

शाम चार बजे पानी की मात्रा घटकर 2110 क्यूसेक प्रति सेकंड रह गई। सामान्य दिनों में पानी की मात्रा 352 क्यूसेक प्रति सेकेंड रहती है।
यमुना का जलस्तर भी बढ़कर 228.7 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से अभी 2.3 मीटर कम है।
पिछले दो दिन से पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। हथिनीकुंड बैराज के पास रविवार सुबह 94 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। पहाड़ों से हथिनीकुंड बैराज पर आने वाले पानी की मात्रा भी 23760 क्यूसेक प्रति सैकेंड दर्ज की गई। वही रविवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 2990 क्यूसेक (घन फिट) पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया। हथिनीकुंड बैराज पर दोपहर के समय पानी का दबाव बढ़ने के कारण दोपहर दो बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 11 हजार 225 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया, जो शाम को फिर से घटकर 2110 क्यूसेक रह गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा मैदानी इलाकों की बारिश का पानी भी यमुना नदी में आने के कारण रविवार दोपहर यमुना नदी की जलस्तर बढ़कर 228.7 मीटर दर्ज किया गया है। जबकि खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed