{"_id":"6851b9140e445bea600133c6","slug":"due-to-lack-of-cleanliness-in-nagla-rai-there-is-mud-and-dirt-on-the-roads-shamli-news-c-26-1-sal1001-144018-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नगला राई में सफाई नहीं होने से सड़कों पर कीचड़ और गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नगला राई में सफाई नहीं होने से सड़कों पर कीचड़ और गंदगी
विज्ञापन
कैराना के नगला राई में सडकों व नालियों में भरा कीचड युक्त पानी-संवाद
- फोटो : संवाद
कैराना। क्षेत्र के गांव नगला राई में सड़कों और नालियों की सफाई नहीं होने के चलते सड़कों पर कीचड़ युक्त पानी भरने से ग्रामीण परेशान है। गंदगी के कारण गांव में मच्छरों का भी प्रकोप है।
नगला राई में नाजिम की दुकान के सामने गली के अंदर नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आने के कारण वहां से पैदल गुजरना भी दुश्वार हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी कभी-कभी आता है और केवल मुख्य सड़क की सफाई करके चला जाता है। जबकि गांव में अंदर गलियों में गंदगी की बहुत बुरी हालत है। एक गली में तो नाली भी नहीं बनी हुई है जिस कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है। गलियों में गंदगी के कारण वहां से दुर्गंध आती है। इसके अलावा मच्छरों का भी प्रकोप बना हुआ है।
गांव निवासी शाहरुख ने बताया कि कई बार सफाई के लिए प्रधान से कहा तो उन्होंने कह दिया कि तुम्हारी गली तो कागजों में भी नहीं है। गली से निकलना बहुत मुश्किल होता है। रात में मच्छरों का प्रकोप बहुत अधिक हो जाता है।
विज्ञापन
गांव निवासी नाजिम ने बताया कि गांव में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। हर समय दुर्गंध आती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन यहां पर सफाई नहीं होती।
इकबाल ने बताया कि उनके घर के आगे हर समय गंदा पानी भरा रहता है। बच्चों को घर से निकलने में भी मुश्किलें आती हैं। प्रशासन को चाहिए यहां पर सफाई की उचित व्यवस्था कराई जाए। मारुफ ने बताया कि गांव में हर तरफ गंदगी का आलम है। गंदगी के कारण रात को मच्छर सोने भी नहीं देते हैं। गंदगी और मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का डर बना रहता है। कई बार शिकायत के बाद भी हालत में सुधार नहीं आया है।
ग्राम प्रधान यूसुफ का कहना है कि जल्द ही गांव में सफाई कराई जाएगी। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।