फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to change in weather, patients suffering from sore throat increased, take precautions

Shamli News: मौसम में बदलाव से गले में खराश के बढ़े मरीज, बरते सावधानी

Sat, 26 Oct 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 26 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, patients suffering from sore throat increased, take precautions
शामली। मौसम में बदलाव से गले में खराश के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में ऐसे 70 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा नजला व खांसी के मरीज भी ज्यादा आ रहे हैं। चिकित्सक इसे वायरल संक्रमण बताते हुए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले का मौसम तेजी से बदल रहा है। रात और दिन का तापमान कम होता जा रहा है। शुक्रवार को रात का न्यूतनम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। पिछले तीन चार दिन में गले में खराश के मरीज बढ़े हैं। पहले इस तरह के मरीज ओपीडी में 15 से 20 आते थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 70 से 80 हो गई हे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया मौसम में नमी बनने से वायरस पनपते हैं। जब ये वायरस शरीर में पहुंचते है तो सबसे पहले गले में इसका असर पड़ता है। वायरल संक्रमण के कारण गले में सूजन और जलन की समस्या बनती है। इस वजह से इस मौसम में गले में खराश व एलर्जी होने की आशंका रहती है। वायरल से पीड़ित व्यक्ति के खांसने व छींकने से भी लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं, इसलिए लोगों को इस मौसम में बचाव करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले में संक्रमण के लक्षण
गले में खुजली व जलन होना।
सूजन और खराश होना।

सूखी खांसी होना।

बोलने या निगलने में परेशानी होना।

गले में कफ जमा होना

बचाव
मौसम के अनुसार पूरी बाजू के कपड़े पहने।
ज्यादा ठंडा पानी व पेय पदार्थों का सेवन न करें।
ज्यादा देर तक या बार-बार पानी में भीगने से बचे।
गले में खराश होने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें।
घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क लगाए।
वायरल संक्रमण होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed