फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drug ware house to be built at district headquarters

जिला मुख्यालय पर बनेगा ड्रग वेयर हाउस

Thu, 03 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drug ware house to be built at district headquarters
जिला मुख्यालय पर बनेगा ड्रग वेयर हाउस
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय पर जल्द ही ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन से 10.82 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। दिल्ली की कार्यदायी संस्था इसका निर्माण करेगी।

शामली जिले में अभी तक सरकारी दवाओं को लखनऊ से मंगाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग को दवाओं की पहले डिमांड भेजी जाती है और उसके बाद वहां से दवाओं की सप्लाई मिलती है। इस प्रक्रिया के चलते कभी-कभी जिले में दवाओं की कमी भी हो जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए शासन ने जिले में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। शामली जिले में ड्रग वेयर हाउस के लिए प्रशासन ने इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय भटनागर ने बताया कि ड्रग वेयर हाउस के लिए गांव मुंडेट के निकट गढ़ीपुख्ता रोड पर 4600 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। शासन से इसके निर्माण के लिए 10 करोड़ 82 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली की कार्यदायी संस्था इसका निर्माण करेगी। सीएमओ ने बताया कि ड्रग वेयर हाउस का निर्माण होने से लखनऊ से बार-बार दवाइयां नहीं मंगानी पड़ेगी। कंपनियों से सीधे दवा जिले को भेजी जाएगी। जिला स्तर पर भरपूर मात्रा में दवाओं का स्टॉक हर समय रहेगा। ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य पूरा होने पर शासन स्तर से अलग से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed