{"_id":"66368a14fd9528813306acc4","slug":"drug-department-team-raided-took-10-samples-shamli-news-c-26-1-sal1002-120538-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ड्रग विभाग की टीम ने छापे मारे, 10 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ड्रग विभाग की टीम ने छापे मारे, 10 सैंपल लिए
Sun, 05 May 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 05 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
शामली। प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए ड्रग विभाग की टीम ने शनिवार को जिलेभर में छापामारी की। शामली और कैराना में मेडिकल स्टोरों से एंटीबायोटिक दवाइयों के 10 सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच को भेजा जाएगा। उधर, चौथी बार फिर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र की टीम ने शामली में दबिश दी और एक मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ की।
अमर उजाला ने चार मई के अंक में जिले में पत्ते के रंग में बिक रही प्रतिबंधित दवाईयां, नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसमें खुलासा किया था कि जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंधित दवाइयां बिक रही है। ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय ने कैराना में तीन और शामली में दो मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की और एंटीबायोटिक 10 दवाइयों के सैंपल लिए, जिन्हें जांच को लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कहा कि नशीली दवाइयों की बिक्री करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा नहीं जाएगा।
टीम ने की छापामारी
आए दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र की टीम शामली में दबिश दे रही है। टीम के प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि शामली में जैन मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई। संचालक से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। सुखपाल सिंह का कहना है कि शामली से एक को हिरासत में लिया गया है। यदि नकली या फिर नशीली दवाई बेचने की संलिप्तता होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत कार्रवाई की जाती है। इसके तहत जहां मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। वहीं कम से कम तीन साल तक की सजा हो सकती है। लोगों से अपील है कि वह प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करने वालों की सूचना मेरे मोबाइल नंबर 9582502680 नंबर पर दें, तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -निधि पांडेय, ड्रग इंस्पेक्टर शामली