फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drug dealers protest against district drug inspector, shops kept closed

Shamli News: जिला औषधि निरीक्षक का दवा व्यापारियों ने किया विरोध, दुकानें रखी बंद

Thu, 15 Jun 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drug dealers protest against district drug inspector, shops kept closed
शामली। शहर के अस्पताल रोड पर दवा की दुकान पर निरीक्षण करने पहुंची जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडे का दवा व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद दुकानें बंद कर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने जिला औषधि निरीक्षक पर सर्वे के नाम पर शोषण करने और गलत तरीके से नोटिस भेजने का आरोप लगाया। साथ ही उसके स्थानांतरण की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब चार बजे जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडे पुलिस बल के साथ अस्पताल रोड पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता की दुकान का निरीक्षण करने पहुंचीं। इसकी जानकारी मिलने पर इस एसोसिएशन से जुड़े दवा व्यापारी मौके पर इकट्ठे हो गए और उन्होंने औषधि निरीक्षक पर सर्वे की आड़ में शोषण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद इस संगठन से जुड़े व्यापारी दुकानें बंद कर धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख औषधि निरीक्षक लौट गईं। दवा व्यापारी दीपक गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से औषधि निरीक्षक कई बार उनकी दुकान पर सर्वे करने के लिए आ चुकी हैं। दवा व्यापारी संजीव कुमार ने कहा कि औषधि निरीक्षक सर्वे के नाम पर व्यापारियों का शोषण कर रही हैं और उन्हें गलत तरीके के नोटिस दिए जा रहे हैं। पूर्व में भी औषधि निरीक्षक की शिकायत शासन प्रशासन से की जा चुकी है। शिकायतें करने को लेकर उन पर दबाव बनाने के लिए बार-बार सर्वे व नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने औषधि निरीक्षक के स्थानांतरण और उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल भी धरने पर व्यापारियों के बीच पहुंचे और उनकी मांग को उच्च स्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर कुलदीप गोयल, संजय त्यागी, अनिल भार्गव, पवन संगल, राजकुमार, मनोज गोयल व अमित बिंदल आदि मौजूद रहे।
---------
प्रतिबंधित कोडीन सिरप का मेडिकल स्टोर संचालक से मांगा ब्योरा
फोटो
शामली। अस्पताल रोड स्थित मेडिकल स्टोर का औषधि निरीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिबंधित कोडीन सिरप का ब्योरा मांगा। तीन दिन में ब्योरा नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि कोडीन सिरप सरकार ने प्रतिबंध कर दिया है। इस सिरप को नशे में प्रयोग किया जाता है। मेडिकल स्टोर पर कोडीन सिरप अधिक मात्रा में बेचा गया है। संचालक से कोडीन सिरप के क्रय विक्रय का ब्योरा मांगने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन अभी तक ब्योरा नहीं दिया गया। उन्होंने संचालक को जल्द ही क्रय विक्रय का ब्योरा नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। स्टोर पर नारकोटिक्स दवाई की भी बिक्री होती है। इसके अलावा डेंटिस्ट पवन कुमार के फर्जी होने की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के आदेश पर क्लीनिक का निरीक्षण। डेंटिस्ट को तीन दिन में सभी दस्तावेज व दवाइयों के क्रय विक्रय का ब्योरा देने के आदेश दिए हैं। यदि वह ब्योरा नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। व्यापारियों द्वारा दुकानें बंद कर धरना देने की उन्हें जानकारी नहीं है। व्यापारियों के द्वारा उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed