{"_id":"6362bb85ce3ed0408e0b0dda","slug":"drm-inspects-speed-safety-repair-of-trains-shamli-news-mrt6119134185","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने ट्रेनों की स्पीड़, सुरक्षा मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने ट्रेनों की स्पीड़, सुरक्षा मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर डीआरएम को ज्ञापन देकर ज्ञापन देते व्यापारी अनुज बंसल।
- फोटो : SHAMLI
डीआरएम ने ट्रेनों की स्पीड, सुरक्षा, मरम्मत का किया निरीक्षण
शामली। केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर बुधवार को दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग ने रेलवे के आला अफसरों के साथ स्पेशल ट्रेन से दिल्ली, शामली और टपरी तक ट्रेनों की स्पीड, रेलवे सुरक्षा और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।
बुधवार को सुबह दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग रेलवे के अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से दिल्ली से चलकर बागपत होते हुए शामली पहुंचे। यहां दो मिनट के लिए रुके। शामली से दोपहर एक बजे स्पेशल ट्रेन से हिंड रेलवे स्टेशन होते हुए सीधे टपरी होकर हुए मेरठ की ओर रवाना हो गए। डीआरएम के ओएसडी ने बताया कि केंद्रीय रेलवे मंत्री का दिल्ली, शामली होकर सहारनपुर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मद्देनजर डीआरएम ने दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग की ट्रेनों की स्पीड, सुरक्षा और ट्रैक मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया है।
डीआरएम के दौरे के मद्देनजर शामली रेलवे स्टेशन को व्यवस्थित किया गया था। डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल प्रबंधक परिचालन रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता अमित कुमार, यातायात निरीक्षक ओमवीर सिंह आदि रेलवे के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
रेलवे ट्रैक को गोद लिए जाने की मांग
शामली। उत्तर प्रदेश सहकार भारती के जिलाध्यक्ष अनुज बंसल ने दिल्ली मंडल के डीआरएम डिंपी गर्ग को ज्ञापन भेजकर 115 साल पुराने दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग को गोद लेकर विकसित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल के डीआरएम अपने क्षेत्र के एक रेलवे ट्रैक को गोद लेकर विकसित करें तो खस्ता हाल ट्रैक भी रेलवे की आमदनी में सुधार लाया जा सकता है। रेलवे की प्रगति में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।