{"_id":"64564aaf8292be7fae093124","slug":"drm-furious-over-the-chaos-at-the-railway-station-reprimanded-shamli-news-c-26-1-smrt1056-2671-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था पर भड़के डीआरएम, फटकार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था पर भड़के डीआरएम, फटकार लगाई
विज्ञापन
-रेलवे की जमीन पर बने मकानों को नोटिस देकर ध्वस्त करने के दिए आदेश
-बोले, स्टेशन पर यात्रियों के लिए पार्क, पार्किंग, लाइटिंग, शौचालय, सफाई की हो व्यवस्था
-स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता बाहर से करने, जीआरपी पुलिस को हेल्प डेस्क हटाने के आदेश दिए
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई जगह अव्यवस्था मिलने पर रेलवे अधिकारियों व कंपनी के कर्मियों को फटकार लगाई। रेलवे की जमीन पर बने मकान व धार्मिक स्थल को नोटिस देकर हटाने के आदेश दिए। कहा कि रेलवे की जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। साथ ही स्टेशन पर सफाई, शौचालय, लाइटिंग, पार्क निर्माण, पार्किंग बनाने सहित अन्य कार्य पूर्ण कराने के लिए आदेश दिए। इन सभी कार्यों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
शामली रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। यहां 10 से 12 करोड़ रुपये की लागत से कार्य होना है। कार्याें के निरीक्षण के लिए शनिवार को टपरी से होते हुए डीआरएम डिंपी गर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले स्टेशन मास्टर के कार्यालय पर फाइलों का निरीक्षण किया। फाइलों का ठीक से रख-रखाव करने के आदेश दिए। इसके बाद प्लेटफार्म पर बने रहे कक्ष को देखकर मानक के अनुसार सामग्री लगाने, शौचालय तोड़कर ठीक से बनाने, यात्रियों के बैठने के लिए रखी गई बैंच ठीक करने, प्लेटफार्म से जीआरपी पुलिस की महिला हेल्प डेस्क रुम को हटाकर कहीं ओर स्थापित करने के आदेश दिए। इसके बाद डीआरएम डिंपी गर्ग ने स्टेशन के बाहर दूरभाष केंद्र की जानकारी ली और इसे हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाहर रखे जनरेटर को हटाकर दूसरे स्थान पर रखने, गेट पर बने कक्ष को हटाने, स्टेशन के बाहर वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाने, यात्रियों के लिए एक तरफ घूमने के लिए पार्क का निर्माण करने को कहा। स्टेशन पर बने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कंपनी के इंजीनियर को स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता बाहर से बनाने, स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बने पार्क का ठीक से रख-रखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन के बाहर लाइटिंग की व्यवस्था, बिल्डिंग की मरम्मत कराने, जगह-जगह से आ रही दरारें को सही कराने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने इंजीनियर को अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर होने वाले कार्याें का एस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीनियर डीओएम दिवाकर झा, सीनियर डीसीएम बसवंत कुमार, सीनियर डीईएन अभिनास कुमार, स्टेशन मास्टर सीमा रानी, इमराम अली आदि मौजूद रहे।
--
रेलवे की जमीन पर बना है मंदिर और मकाgन
डीआरएम डिंपी गर्ग ने स्टेशन की जमीन के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि मंदिर और कुछ मकान रेलवे की जमीन पर बने हुए हैं। इनको नोटिस दिया गया है, लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। डीआरएम ने एक बार फिर नोटिस देकर इनको ध्वस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने यूनियन के लिए बने कमरों को भी ठीक करने, पुल के पास बने पार्क को विकसित करने, स्टेशन का रख-रखाव करने के आदेश दिए।