फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle in the morning and sunshine in the afternoon

सुबह बूंदाबांदी और दोपहर में धूप

Sun, 26 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning and sunshine in the afternoon
शामली मौसम में छाये बादल - फोटो : SHAMLI
सुबह बूंदाबांदी और दोपहर में धूप
विज्ञापन

शामली। जिले में सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया।
रविवार को सुबह बादल छाए रहने के बाद सुबह 11 बजे के लगभग बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़ी देर की बूंदाबांदी से गलियों और बाजारों में कीचड़ हो गया। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से मौसम गर्म हो गया। पूरे दिन उमस रहने से लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिन का पारा दो डिग्री और रात का पारे में एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान 33 डिग्री और रात के तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। सोमवार से लेकर अगले रविवार तक मौसम खराब रहेगा।
जिले में घटता- बढ़ता तापमान का आंकड़ा
तारीख-- अधिकतम-- न्यूनतम- तापमान
19 जुलाई- 33- 27 डिग्री सेल्सियस--
20-जुलाई- 31- 24 डिग्री सेल्सियस-
21 जुलाई- 29- 24 डिग्री सेल्सियस-
22 जुलाई- 30- 24 डिग्री सेल्सियस--
23 जुलाई- 32- 25 डिग्री सेल्सियस-
24 जुलाई- 32- 26 डिग्री सेल्सियस-
25- जुलाई- 31- 26 डिग्री सेल्सियस-
26 जुलाई- 33- 27 डिग्री सेल्सियस-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed