{"_id":"6328b329926f2837a26aeb53","slug":"drizzle-due-to-the-turn-of-the-weather-shamli-news-mrt6059996156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
शामली में बरसात में छाता लगा करते गुजरती युवतियां।
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। तीन दिन शुष्क रहने के बाद सोमवार को मौसम ने फिर से करवट ली। दोपहर में करीब आधा घंटे बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह रोजाना बूंदाबांदी के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीती 13 सितंबर से लेकर 15 तक बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव आया। पश्चिमी विक्षोभ धीमा पड़ने पर 17 और 18 सितंबर को मौसम शुष्क रहा। सोमवार सुबह से मौसम फिर से बदला और आकाश में बादल छा गए। वहीं, गर्जना के साथ तीन बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधा घंटे की बूंदाबांदी होने से शहर की सड़कें भीग गईं। इससे दिन का तापमान लुढ़क गया। शहर में ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले अच्छी बारिश हुई।
सोमवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह किमी प्रति घंटे हवा चली। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक पूरे सप्ताह बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
धान की फसल को नुकसान
बूंदाबांदी से धान की कटी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले कई दिन से धान की फसल पककर तैयार है। शामली, थानाभवन तथा जलालाबाद क्षेत्र में धान की फसल की कटाई की जा रही है। बारिश से उसे नुकसान पहुंच रहा है।

बरसात में गुजरते वाहन।- फोटो : SHAMLI