फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drivers will now have to take the test twice to get certificates

Shamli News: प्रमाणपत्रों के लिए चालकों को अब दो बार देनी होगी परीक्षा

Tue, 09 Jan 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drivers will now have to take the test twice to get certificates
शामली। अब नए नियमों के तहत वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। साथ ही कुशल चालकों को प्रमाणपत्र के लिए दो बार परीक्षा देनी होगी।इसमें पास होने के बाद ही संबंधित को लाइसेंस जारी किया जाएगा। जिले में एक ड्राइविंग स्कूल मौजूद है, जिस पर जल्द टेस्ट देने की प्रक्रिया शुरू होगी। ड्राइविंग स्कूलों में भी मानक का पूरा होना जरूरी है।
विज्ञापन

पिछले साल ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घर बैठे टेस्ट देने की सुविधा दी गई थी। इस बार लर्निंग लाइसेंस में बदलाव किया गया है। कुशल व्यक्ति ही वाहन चलाए, इसके लिए प्रत्येक जिले में ड्राइविंग स्कूल संचालित हैं। जिले में एक ड्राइविंग स्कूल संचालित हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में व्याख्यान कक्ष, सेमुलेटर कक्ष, मॉडल चार्ट, और अन्य उपकरणों की सुविधाएं होनी जरूरी है। वाहन का ट्रायल कराने के साथ ही मोड, गति और अचानक आने वाले वाहन से कैसे बचें आदि का प्रशिक्षण अभ्यर्थियों को मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद सड़क पर वाहन चलाने के बाद कुशल चालक को प्रमाण पत्र जारी होंगे। एआरटीओ का कहना है कि ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के मानकों में बदलाव किया गया है। मानक पूरे करने वाले ट्रेनिंग स्कूल ही संचालित होंगे। साथ ही अब नए तरीके से लाइसेंस जारी होंगे। जिले में फिलहाल एक स्कूल ही पंजीकृत है। अन्य को मान्यता देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमें करेगी जांच
एआरटीओ ने बताया कि स्कूलों में मानकों की की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है जो समय-समय पर जांच करेगी। इसके अलावा चालक को दो बार परीक्षा देनी होगी। जल्द ही नए नियम के तहत ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed