{"_id":"6a271799a33a8e58b1000c9b","slug":"drinking-water-supply-disrupted-for-five-hours-due-to-a-burst-pipeline-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167216-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पाइप लाइन टूटने से पांच घंटे बाधित रही पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पाइप लाइन टूटने से पांच घंटे बाधित रही पेयजल आपूर्ति
Tue, 09 Jun 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान में पालिका की पेयजल पाइप लाइन टूटने से तीन मोहल्लों में करीब पांच घंटे पेयजल आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से लोग परेशान रहे। पाइपलाइन की मरम्मत के बाद पेयजल की आपूर्ति होने पर नागरिकों को राहत मिली।
शहर में जल निगम की तरफ से पेयजल पाइप लाइन बिछाई जा रही है। बताया गया है कि रविवार सुबह करीब सात बजे को पेयजल पाइप लाइन बिछाते समय पालिका की पेयजल पाइप लाइन टूट गई। इससे मोहल्ला पंसारियान, नंदू प्रसाद और कलंदरशाह में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पानी न मिलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। दूर के हैंडपंपों से लोग पानी लाने को मजबूर रहे। जल निगम के कर्मचारियों ने पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत करने की। इसके बाद दोपहर 12 बजे पेयजल आपूर्ति चालू हुई। पेयजल आपूर्ति चालू होने से लोगों को राहत मिली।
इस संबंध में नगरपालिका के अवर अभियंता जलकल ने बताया कि शहर में अगर कहीं से पेयजल संबंधी कोई शिकायत या समस्या आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है ताकि नागरिकों को पेयजल की समस्या न हो सके।