{"_id":"5f1dc8fd8ebc3e63b956ee50","slug":"drinking-water-pipeline-will-be-laid-in-every-village-shamli-news-mrt4932035130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव में बिछाई जाएगी पेयजल की पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव में बिछाई जाएगी पेयजल की पाइप लाइन
विज्ञापन
शामली। अगले चार साल में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से हैंडपंप खत्म कर पेयजल की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की आपूर्ति पानी की टंकियों के माध्यम से होगी। गांव-गांव पानी की टंकियों की स्थापना के लिए सर्वे शुरू हो गया है। पांच चरणों में चलने वाली जल मिशन योजना के तहत हर घर जल-कल योजना अगले चार साल में पूरी हो जाएगी।
फिलहाल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चंद गांवों में पेयजल योजना के तहत पानी की टंकियों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ज्यादातर गांवों के निवासी हैंडपंपों पर निर्भर हैं। जल निगम शामली के आंकड़ों के मुताबिक जिले में लगभग 17 हजार 39 हैंडपंप हैं। जल मिशन योजना में हर घर जल-कल योजना पांच चरणों में पूरी होगी। 2024 तक पानी की टंकियों की स्थापना करके हर घर को पेयजल की व्यवस्था करने का दावा किया जा रहा है।
------------
हर घर को मिलेंगे कनेक्शन, अधूरा कार्य होगा पूरा
शामली। हर घर पेयजल योजना में गांव में पानी की टंकियां स्थापित होंगी। जहां काम अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। जल निगम के सहायक अभियंता योगराज ने बताया कि टंकियों का निर्माण पूरा करके उपभोक्ताओं को टोटियों के कनेक्शन दिए जाएंगे। जहां पाइप लाइन नहीं है, वहां पाइप लाइन बिछाकर नए कनेक्शन दिए जाएंगे। प्रथम चरण में जल निगम द्वारा पेयजल योजनाओं की मरम्मत व सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली के आदेश के बाद जिले में 21 पेयजल योजनाओं को हरी झंडी दी गई है। लिसाढ़ गांव समेत सभी पेयजल की परियोजनाओं का धनराशि उपलब्ध हो गई है
विज्ञापन
-------
इन्होंने कहा...
- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर पेयजल पहुंचाने के लिए योजना पांच चरणों में शुरू होकर वर्ष 2024 तक चलेगी। इस साल से योजना शुरू हो गई है। जल निगम की ओर से प्रथम चरण में पानी की टंकियों के लिए गांव-गांव सर्वे कराया जा रहा है। - शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ शामली।
-----------------
ब्लाक वार हैंडपंप विकास खंड वर्ष 2018 वर्ष 2019-20
शामली 3305 3366
थानाभवन 3129 3195
कैराना 3101 3151
कांधला 2927 3063
ऊन 4149 4264
कुल योग 16611 17039