{"_id":"65ecb8da577d5d4af9028c84","slug":"drinking-water-pipeline-burst-drinking-water-supply-stopped-for-six-hours-in-many-localities-shamli-news-c-26-1-sal1002-117743-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पेयजल पाइप लाइन फटी, कई मोहल्लों में छह घंटे पेयजल आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पेयजल पाइप लाइन फटी, कई मोहल्लों में छह घंटे पेयजल आपूर्ति रही ठप
Sun, 10 Mar 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के दबाव में नगरपालिका की पेयजल पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन के फटने से आसपास के कई मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पालिका के कर्मचारियों ने पाइप लाइन की मरम्मत की जिसमें छह घंटे बाद शाम को पेयजल आपूर्ति चालू हो पाई। पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा और घरों में महिलाओं को जरूरत के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो सका।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे कुड़ाना मार्ग की तरफ से मिट्टी लादकर ट्रैक्टर-ट्राॅली रेलपार मोहल्ले की तरफ जा रही थी। किसान धर्मशाला के पास सड़क के किनारे ट्रॉली के दबाव से नगरपालिका की पेयजल पाइप लाइन फट गई और पानी सड़क पर बहना शुरू हो गया। ट्रॉली भी वहां फंस गई। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकाला गया। पाइप लाइन फटने की सूचना पर नगरपालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
नगरपालिका ने करीब 11 बजे उस क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया। पेयजल आपूर्ति बंद होने से रेलपार, पंजाबी काॅलोनी, डीके काॅलोनी व आदर्श कॉलोनी के लोगों को पानी न मिलने से परेशानी उठानी पड़ी। खासतौर से महिलाएं ज्यादा परेशान रही। अचानक पानी बंद होने से महिलाएं आस पड़ोस में एक दूसरे से पानी के बारे में जानकारी करती रही। करीब छह घंटे तक चले मरम्मत कार्य के पूरा होने पर शाम को करीब पांच बजे नगरपालिका ने पेयजल आपूर्ति शुरू की। इसके अलावा पंजाबी कालोनी व आदर्श विहार में पानी लीकेज की भी मरम्मत का कार्य किया गया।
विज्ञापन
ये बोले नागरिक-
सुबह अचानक ही पानी बंद हो गया। घर के काम में पानी की जरूरत होती है, लेकिन पहले से बिना किसी पूर्व सूचना के पानी बंद होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। - छाया
मोहल्ला पंजाबी कालोनी में पानी की समस्या तो पहले से ही रहती है, लेकिन आज अचानक पानी आना बंद हो गया। पानी की किल्लत बनी हुई है। किसी ने यह नहीं बताया कि पानी बंद क्यों हुआ और कब तक आएगा। - सुभाष
सुबह 11 बजे उसने पानी लेने के लिए दुकान के बाहर लगी टंकी खोली तो उसमें पानी नहीं मिला। बूंद-बूंद पानी टपक रहा था। बाद में पता चला कि नगरपालिका ने कहीं पर पाइप लाइन फटने की वजह से पानी बंद किया है, लेकिन पानी कब आएगा, इसकी किसी ने जानकारी नहीं दी। - अमित अरोरा
नगरपालिका की तरफ से मिलने वाले पानी की पहले से ही समस्या बनी है। बिना मोटर चलाए पानी नहीं आता। आज तो सुबह ही पानी बंद हो गया। जब घर में पानी नहीं आया तो उसने बाहर लगी टंकी को खोलकर देखा तो उसमें भी पानी नहीं था। घरेलू कार्यों की जरूरत के लिए पानी की समस्या बनी है।
- प्रतिभा।
रेलपार मोहल्ले में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया फंसने पर उसके दबाव में पेयजल पाइप लाइन फट गई थी। पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के लिए रेलपार समेत आसपास के दो तीन मोहल्लों में पानी बंद करना पड़ा। पाइप लाइन ठीक होने के बाद पेयजल की आपूर्ति चालू करा दी गई है।
-विशाल तोमर, अवर अभियंता (जल) नगरपालिका शामली