{"_id":"6843381742ae0e4232018a34","slug":"drinking-water-pipeline-burst-city-dwellers-yearn-for-water-drop-by-drop-shamli-news-c-26-1-smrt1048-143366-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पेयजल पाइप लाइन फटी, बूंद-बूंद पानी को तरसे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पेयजल पाइप लाइन फटी, बूंद-बूंद पानी को तरसे शहरवासी
विज्ञापन
शामली। शहर में आईजीएल कंपनी द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन के दौरान नौकुआं रोड पुलिया पर नगरपालिका की मेन पेयजल पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति पूरे दिन बंद रखी गई। पेयजल आपूर्ति न होने से लोग गर्मी में पानी के लिए तरस गए और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, नगरपालिका ने गैस कंपनी की पाइप लाइन डालने वाली मशीन को सील कर दिया।
शहर में आईजीएल कंपनी की तरफ से गैस पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड पुलिस के निकट बृहस्पतिवार रात में गैस पाइप लाइन डालते हुए पालिका की मेन पेयजल पाइप लाइन फट गई। पालिका ने शुक्रवार सुबह पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति बंद करनी पड़ी। पेयजल आपूर्ति बंद होने से गर्मी में पेयजल के लिए तरस गए। लोगों को हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर होना पड़ा। पूरे दिन पालिकाकर्मी पाइप लाइन की मरम्मत में जुटे रहे।
पालिका के अवर अभियंता जलकल ने बताया कि गैस का पाइप डालते समय बड़ी पेयजल पाइप लाइन फट गई। शहर की सभी पाइप लाइन एक दूसरे से जुड़ी होने के कारण पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति बंद करनी पड़ी। वार्ड सभासदों व अन्य माध्यम से नागरिकों को सुबह 11 बजे से शाम तक पेयजल आपूर्ति बंद रहने की सूचना पहले ही दे दी गई थी। देर शाम तक मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
- गैस कंपनी को नोटिस और ठेकेदार के खिलाफ होगी एफआईआर
नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने मौके पर पहुंचकर पाइप लाइन के चल रहे मरम्मत कार्य की जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आईजीएल कंपनी द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों गली-मोहल्लों में गैस की पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन गैस कंपनी ने बिना पालिका की अनुमति के वार्ड संख्या-22 में नौकुआं पुलिया के पास गैस की पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध व असंवैधानिक है। गैस कंपनी को बिना अनुमति के कार्य करने के लिए नोटिस दिया जाएगा और इनके ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पालिका के अवर अभियंता सिविल श्रीकांत राणा के निर्देशन में पालिका टीम ने कंपनी की पाइप डालने वाली मशीन को सील किया गया है।
- 10 फीट नीचे निकली पेजयल पाइप लाइन
पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पालिकाकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। जिस स्थान पर पाइप लाइन फटी है, वह शहर के निचले हिस्से में आता है, इस कारण सभी नलकूप बंद होने के बाद भी पूरे शहर के पानी का प्रेशर इसी तरफ रहा। शाम पांच बजे पानी को निकालने का काम चलता रहा। इस दौरान लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ है। इसके बाद गड्ढे की खोदाई कर की गई। पुरानी पाइप लाइन होने के कारण सड़क से करीब 10 फीट नीचे मिली। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ।
- ये बोले नागरिक
शहर के नौकुआं रोड निवासी नरेंद्र कुमार और धनराज ने बताया कि सुबह से उन्हें बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। घरेलू कामकाज के लिए भी पानी नहीं है। दूर से हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
मोहल्ला बरखंडी निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति सुबह से बंद है। गर्मी में पानी न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काका नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक आशीष का कहना है कि उनकी दुकान के बाहर सुबह से पाइप लाइन ठीक करने का काम चल रहा है। एक तरफ तो पानी नहीं मिल रहा, दूसरी तरफ ग्राहक न आने से दवा की बिक्री भी नहीं हो पा रही है।