फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dr. Sudhir became the principal of VV PG College, took charge

वीवी कालेज में प्राचार्य बने डॉ. सुधीर, संभाला चार्ज

Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sudhir became the principal of VV PG College, took charge
शामली। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से चयनित डॉ. सुधीर कुमार ने वीवी पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य पद का चार्ज ग्रहण कर लिया है। कालेज में करीब 13 साल बाद स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कालेज में प्राचार्य पद संभालने के बाद डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में अशासकीय महाविद्यालयों में 290 प्राचार्यों का चयन हुआ है। जिनमें वे वीवी पीजी कॉलेज शामली में प्राचार्य पद के लिए चयनित हुए। मूल रूप से जिला हापुड़ के गांव रसूलपुर निवासी डॉ. सुधीर ने बताया कि उनकी प्रथम नियुक्ति 1989 में गांधी विद्या निकेतन बूढ़पुर रमाला जनपद बागपत में असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीतिक विज्ञान विभाग के पद पर हुई थी। वहां से 2008 में स्थानांतरित होकर एसएसवी कालेज हापुड़ में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए। कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. प्रताप कुमार, डॉ. बबली, डॉ. छवि, जयविंद तोमर, पूजा राय, नारायण सिंह आदि ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed