{"_id":"6429c5519377fb1e9e09bb54","slug":"dr-ambedkars-statue-could-not-be-unveiled-due-to-dispute-between-two-parties-shamli-news-c-26-1-smrt1056-1265-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो पक्षों में विवाद के चलते नहीं हुआ डॉ. आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो पक्षों में विवाद के चलते नहीं हुआ डॉ. आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण
विज्ञापन
- भाजपा के एक पूर्व विधायक को करना था मूर्ति का अनावरण, डीएम से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। हरिजन समाज की भूमि पर लगने वाली डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति विवाद के चलते स्थापित नहीं हो सकी। मामले को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला रायजादगान में हरिजन समाज की चौपाल के साथ बारात घर के लिए जगह आरक्षित है। जिस पर दलित समाज के लोग अपने उत्सव आदि करते है। आरोप है कि रविवार को समाज का एक पक्ष बारात घर वाली जगह पर डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना करना चाहता था। जिसके लिए जनपद के एक भाजपा नेता को मूर्ति का शिलान्यास करने के लिए आना था। लेकिन समाज के ही दूसरे पक्ष ने मूर्ति के लिए चयनित जगह को बारात घर की जगह बताते हुए वहां मूर्ति लगाने का विरोध कर दिया।
मुख्यमंत्री पोर्टल, डीएम, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, थाना प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र भेजते हुए मूर्ति स्थापना को विवादित बताते हुए उस पर रोक लगाने की मांग की। समाज के एक गुट के मूर्ति स्थापना की विरोध की सूचना पर मूर्ति स्थापना के लिए आने वाले भाजपा नेता ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। शिकायत करने वालों में अनिल कुमार, सुधीर कुमार, गंगादास, सचिन कुमार, अरविंद कुमार, धर्मबीरी, ऋषि, महीपाल सिंह, चमन, किरणपाल आदि शामिल रहे।