फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Door to door will be searched out of school children

डोर टू डोर तलाशे जाएंगे आउट ऑफ स्कूल बच्चे

Sun, 03 Jul 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Door to door will be searched out of school children
छह से 14 साल तक के बच्चों को चिह्नित कर स्कूलों में लाने की तैयारी
विज्ञापन

16 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान, शिक्षक करेंगे बच्चों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में लाने के लिए आउट ऑफ स्कूल बच्चों को डोर टू डोर तलाशा जाएगा। शासन के निर्देश पर अभियान का पहला चरण 26 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पांच से 14 साल के बच्चों को चिह्नित कर उनका विद्यालयों में नामांकन कराने के साथ ही नियमित स्कूल में आने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले स्कूल चलो अभियान चलाया गया था। इसके तहत बच्चों को ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराना था। शासन से शामली जिले को 17 हजार 513 नए बच्चों को नामांकित कराने का लक्ष्य दिया गया था। विद्यालयों में लगभग 18 हजार नए बच्चे नामांकित होने पर इस लक्ष्य को पार कर लिया गया था। जिले में कुल 596 विद्यालयों में इस समय लगभग 86 हजार 500 बच्चे नामांकित हैं।
विज्ञापन

अब शासन ने शारदा स्कूल हर दिन आए अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का पहला चरण 16 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। दूसरा चरण एक नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व बीटीसी प्रशिक्षु घर-घर जाकर उन बच्चों की तलाश करेंगे, जो कभी स्कूल न आए हो जिनका नामांकन होना हो या फिर वे बच्चे जिनका नामांकन पहले हुआ था। वे किन्हीं कारण से शिक्षा पूरी किए बिना स्कूल छोड़कर चले गए। इन बच्चों को चिह्नित कर उन्हें स्कूल में नामांकित कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि 16 जुलाई से शारदा कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर स्कूलों में नामांकित कराने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed