{"_id":"67213b5da70570654a08f9f7","slug":"dont-let-the-colorful-sweets-of-the-festival-spoil-your-health-shamli-news-c-26-1-smrt1048-130926-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कहीं सेहत न बिगाड़ दें त्योहार की रंग-बिरंगी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कहीं सेहत न बिगाड़ दें त्योहार की रंग-बिरंगी मिठाइयां
Wed, 30 Oct 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
शामली। त्योहारी सीजन में बाजार में चमक दमक वाली रंग बिरंगी मिठाइयां दुकानों पर सजी हुई है। इन मिठाइयों की जांच परख करने के बाद ही ख्ररीदारी करें और इनका सेवन करना चाहिए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि रंगीन व वर्क लगी मिठाइयों का सेवन न करें। यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
मंगलवार को धनतेरस के साथ पंच दिवसीय त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। सहायक आयुक्त खाद्य पंकज कुमार का कहना है कि उनकी लोगों से अपील है कि रंगीन और वर्क लगी मिठाइयों का सेवन न करें। यदि मिलावट संबंधी कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो उसकी तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
n बिना एक्सपायरी डेट के बिक रही मिठाइयां : जिले में कई दुकानों पर मिठाइयों के डिब्बे पर एक्सपायरी डेट न लिखकर उनकी बिक्री की जा रही है। लोगों को इस तरह के डिब्बे वाली मिठाइयों को खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मिठाई खराब हो सकती है, जिसके खाने से बीमार होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार रॉय ने बताया कि खुली मिठाइयों के लिए एक्सपायर होने संबंधी कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं है, लेकिन डिब्बाबंद मिठाई पर एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी है।
अगर कहीं पर बिना एक्सपायरी डेट के डिब्बाबंद मिठाई बेची जा रही है तो वह गलत है। इस तरह की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। nमिलावटी मिठाइयां खाने से नुकसान : जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा का कहना है कि मिठाइयों में रंगों का इस्तेमाल होता है। खाने वाले रंग का प्रयोग किया जाए तो यह घातक नहीं होता, लेकिन मिठाइयों में ज्यादा चमक के लिए सामान्य रंगों का इस्तेमाल होता है तो यह सेहत को नुकसान पहुंचाते है।
इससे एलर्जी, पेट की बीमारी, उल्टी दस्त, अस्थमा, आंतों में संक्रमण आदि हो सकता है। इसके अलावा लिवर व किडनी खराब होने का भी खतरा रहता है।