{"_id":"657a092800bc72b34404e288","slug":"dont-be-careless-while-looking-at-the-sun-cold-air-is-spoiling-your-health-shamli-news-c-26-1-smrt1048-13289-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धूप को देख न बरतें लापरवाही, ठंडी हवा बिगाड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धूप को देख न बरतें लापरवाही, ठंडी हवा बिगाड़ रही सेहत
विज्ञापन
शामली। इस समय रात को मौसम ठंडा हो रहा है और दिन में अच्छी धूप निकल रही है, लेकिन साथ ही हवा ठंडी चल रही है। धूप को देखकर लोग कपड़े पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं, जिस कारण लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में नजला, खांसी, गले में खराश और बुखार के मरीजाें की संख्या ज्यादा है। चिकित्सक दिन के समय भी ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
जिले का मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। शाम होते ही ठिठुरन बन जाती है और रात में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। सात बजे के बाद धूप निकलनी शुरू होती है। इसके बाद पूरे दिन अच्छी धूप खिल रही है। इसके साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है। बुधवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि इस समय रात में ठंड और दिन में धूप निकल रही है। धूप से बेशक ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन ठंडी हवा सेहत को बिगाड़ सकती है। इसलिए लोगों को दिन के समय भी गर्म व ऊनी कपड़े पहनकर ठंड से बचाव करना चाहिए। बुधवार को सीएचसी के ओपीडी में करीब 700 मरीज आए,जिनमें करीब 200 मरीज ठंड लगने से नजला, जुकाम व खांसी होने के मरीज आए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि ठंड लगने से लोगों को नजला, जुकाम व खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इस समय लोगों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है। सुबह-शाम के साथ ही दिन में लोगों को गर्म कपड़े पहनने के साथ ही ठंड से बचाव के सभी सावधानी बरतनी चाहिए।