फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doing good deeds, walk on the path of Vedas.

उत्तम कर्म करते हुए वेद मार्ग पर चलो

Fri, 10 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Doing good deeds, walk on the path of Vedas.
उत्तम कर्म करते हुए वेद मार्ग पर चलो
विज्ञापन

शामली, कांधला। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में चल रही यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार यात्रा गांव लिसाढ़ पहुंची। जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ एवं मास्टर वीरेंद्र मलिक के आवास पर कार्यक्रम यज्ञ एवं भजनों के द्वारा किया गया।

आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के अधिष्ठाता रवि शास्त्री ने कहा हमारा जीवन कमल की तरह होना चाहिए। जो जल में रहकर भी जल में नहीं डूबता। हम इस समाज में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला अपना कर अपने आप को वेदों के मार्ग पर चलते हुए आनंद की प्राप्ति करें। योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार ने कहा ईश्वर सब जगह रहता है और हमें हमारे कर्मों का फल देता है। इसीलिए जब हमें फल प्राप्त करना ही है, तो हमें उत्तम कर्म करते हुए अपने जीवन को वेद मार्ग पर चलाना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रणधावा मलिक , इंद्रपाल आर्य, वैदिक विद्वान अशोक प्रबोध, आचार्य धर्मवीर आर्य, रामपाल सिंह तोमर, ऋषि पाल आर्य, मास्टर राज सिंह, ओम प्रकाश आचार्य, सोहन पाल, महेंद्र फौजी ,बृजपाल आदि श्रोताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed