फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doctors became careless in the district hospital, patients are getting worried

Shamli News: जिला अस्पताल में लापरवाह बने डॉक्टर, मरीज हो रहे परेशान

Tue, 01 Aug 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors became careless in the district hospital, patients are getting worried
शामली विकास भवन में उखाडा पडा पौधा संवाद
शामली। एक तरफ तो जिले में लोग मौसम बदलाव के चलते बीमारियों की चपेट में हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। जिला अस्पताल में व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही। यहां डॉक्टर समय से नहीं पहुंचते हैं और सोमवार को सीएमएस भी साढ़े दस बजे तक अपने कार्यालय में नहीं पहुंचीं। डॉक्टरों के समय से न आने के कारण मरीज व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक घंटे से अधिक समय तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। कुछ ही डॉक्टर समय से पहुंच सके थे। टीम ने जब वहां जाकर देखा तो मरीज लाइन में लगे थे। पड़ताल में डॉक्टरों के आने की पोल खुलती नजर आई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों के पहुंचने का कोई समय नहीं है। वैसे डॉक्टरों व कर्मचारियों के पहुंचने का टाइम सुबह आठ बजे का है, लेकिन वह अधिकतर लेट ही आते हैं। मरीज सुबह आठ बजे पहुंचना शुरू हो जाते हैं। कोई लाइन में खड़ा रहता है तो कोई जमीन पर बैठ जाता है। फिर कोई बैंच पर बैठकर इंतजार करता है। यह एक या दो दिन नहीं, बल्कि रोजाना ऐसा होता है। डॉक्टरों की मनमर्जी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अंकुश तक नहीं लगा पा रहे हैं। सोमवार को जब अस्पताल की व्यवस्था देखी तो वहां पर नेत्र सर्जन, फिजिशियन, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ सहित कई डॉक्टर गायब थे। दिव्यांग बोर्ड के कक्ष का भी ताला लगा हुआ था और दिव्यांगों की जांच के लिए डॉक्टर समय से नहीं आ सके थे। उनके आने का समय सुबह आठ बजे का है, लेकिन वह 11 बजे बाद वहां पहुंचे।
विज्ञापन

--
स्थान : जिला अस्पताल- समय 10:20 बजेे


दिव्यांग को करना पड़ा इंतजार
बुच्चाखेड़ी निवासी रजत ने बताया कि वह दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सुबह नौ बजे आया था, लेकिन डॉक्टर अभी तक नहीं आए हैं। इसके चलते उसको इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

दो घंटे से नहीं आया डॉक्टर
कैराना निवासी शमशेर ने बताया कि वह दो घंटे पहले जिला अस्पताल में आया, लेकिन यहां अभी तक डॉक्टर नहीं आया है। उसको एलर्जी की दिक्कत है।
--


यहां नहीं मिलते डॉक्टर
कैराना निवासी मरीज सोम्या ने बताया कि उसको चक्कर आते हैं और डॉक्टर को दिखाने आए तो यहां वह नहीं मिले। ऐसे में उन्हें दिक्कत हो रही है।
--

महिला डॉक्टर की नहीं है तैनाती

शामली निवासी अर्चना ने बताया कि वह महिला डॉक्टर को दिखाने आई थी, उसको पेट में दिक्कत चल रही है। महिला डॉक्टर के नहीं मिलने से उसको अब शामली सीएचसी पर दिखाना पड़ेगा।

--

10:30 तक नहीं पहुंची सीएमएस
जिला अस्पताल में तैनात सीएमएस डा. अंजू जोधा भी 10:30 बजे तक नहीं पहुंचीं। जब वह ही समय से नहीं आईं तो फिर कैसे अन्य स्टाफ समय से आएगा।
--
किसी भी अधिकारी ने कॉल रिसीव करना नहीं समझा मुनासिब
इस बारे में सीएमओ और सीएमएस से उनका पक्ष लेने के लिए कई बार कॉल की गई, मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
.....
डीएम बोले, होगा जवाब तलब
इस बारे में डीएम रविंद्र सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल से डाक्टरों के नदारह रहने का मामला गंभीर है। सीएमएस से मामले में जवाब तलब किया जाएगा। खुद निरीक्षण कर लायजा लेंगे। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed