{"_id":"5a55086a4f1c1b3f428b4d86","slug":"doctor-slams-female-patient-s-slip-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर ने फाड़ दी महिला मरीज की पर्ची, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर ने फाड़ दी महिला मरीज की पर्ची, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। डाक्टर और मरीज के बीच हुई कहासुनी के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। आरोप है कि डाक्टर ने महिला मरीज की पर्ची लेकर फाड़ दी। अन्य चिकित्सकों के समझाने पर लोग माने। मंगलवार को सरकारी अस्पताल परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सरकारी डॉक्टर ने महिला मरीजों की पर्चियों को लेकर फाड़ दिया।
मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता की। आर्य पुरी देहात निवासी समीना और सनूदा दोनों ननद-भाभी अस्पताल में दवाई लेने गई थी। चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में बैठकर दवाई लिख रहे एक सरकारी डॉक्टर से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।
नौबत यहां तक पहुंच गई कि डॉक्टर ने उनकी पर्चियां तक फाड़ दी और उन्हें दवाई लिखने से मना करते हुए कक्ष से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने हंगामा करते हुए अन्य परिजनों को सूचना दी। इस पर अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गयी और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ता देख अस्पताल में मौजूद अन्य डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझाबुझाकर भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी मरीजों को दवाइयां देकर भेज दिया गया। उधर, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सलीम अहमद का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है यदि डॉक्टर ने ऐसा किया है, तो इसकी जांच कराकर विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। ब्यूरो