फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   doctor ko dhamki dene par report

डाॅक्टर को धमकी देने पर रिपोर्ट

Fri, 10 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शामली।  शहर के गगन विहार में क्लीनिक पर पहुंचकर महिला डाक्टर को धमकी देने के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शामली चैप्टर के पदाधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गगन विहार में डाक्टर रुचि गोयल और गौरव गोयल क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार शाम नकाबपोश दो बदमाशों ने उनके क्लीनिक पर पहुंचकर विशाल निवासी खंदरावली के नाम से फर्जी पर्चा बनवाया। डाक्टर से चेकअप कराने के नाम पर वह केबिन में घुसे और इसी दौरान डाक्टर रुचि गोयल पर तमंचा तानते हुए मोबाइल फोन पर किसी से बात करने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन


बदमाशों ने कहा था कि मोबाइल फोन पर भाई है, उससे बात कर लो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि शोर मचाने पर बदमाश क्लीनिक से भाग निकले थे। सीसीटीवी में भी बदमाश कैद हो गए थे, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो सके। बृहस्पतिवार सुबह डाक्टर गौरव गोयल की तहरीर पर शामली कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार दोपहर आईएमए अध्यक्ष एमए खान सहित अन्य डॉक्टरों ने अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा से मुलाकात की। उन्होंने ऐसी घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने आैर सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed