फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doctor couple helping the village even in lockdown

कोरोना योद्धा- लॉकडाउन में भी गांव तक मदद पहुंचा रहे डाक्टर दंपती

Wed, 08 Apr 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Doctor couple helping the village even in lockdown
शामली। कोरोना के खिलाफ जंग में शहर के डाक्टर दंपती भी सेवाभाव से जुटे हुए हैं, जो गांवों में गरीब परिवारों तक मदद पहुंचा रहे वे दो गांव रामगढ़ और गोहरनी को गोद लेकर साफ-सफाई से लेकर ग्रामीणों की चिकित्सा और राशन की सुविधा उपलब्ध कराने में जुटे है। उनका कहना है कि गरीबों की सेवा करना मानव का सबसे बड़ा धर्म है।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड पर निजी अस्पताल चलाने वाले आयुष विभाग के जनरल फिजिशियन डा. रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डा. नीलम शुक्ला कई साल से समाज सेवा से जुड़े है। करीब 16 साल से ग्रामीण क्षेत्रों में वे अब तक 500 निशुल्क चिकित्सा कैंप लगा चुके हैं। डेढ़ माह पहले राज्य सरकार की तरफ से उन्हें विशिष्ट सेवा सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन

डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन में अस्पताल में इमरजेंसी सेवा 24 घंटे सेवा के साथ सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चला रहे है। उन्होंने गांव रामगढ़ और गोहरनी को गोद लिया है। लॉकडाउन में प्रशासन से अनुमति लेकर उन्होंने अस्पताल के स्टाफ के साथ गांवों में गरीब परिवारों को सैनिटाइजर, मास्क, दवा और जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया है। इसके साथ ही शहर में भी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों को भोजन, राशन, और मास्क का का वितरण करा रहे है। साथ ही बीमार लोगों की जांच कर उन्हें दवा भी उपलब्ध करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed