{"_id":"67d9cec26efa27c7a801a723","slug":"doctor-accused-in-womans-death-case-arrested-shamli-news-c-26-1-sal1002-138692-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला की मौत के मामले में आरोपी डाॅक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला की मौत के मामले में आरोपी डाॅक्टर गिरफ्तार
Wed, 19 Mar 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के गगन अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी डाॅक्टर बुढ़ाना के रसुलपुर दभेड़ी निवासी मो. अबरार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, जौला गांव के रहने वाले देशराज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पत्नी सोनिया आशा कार्यकर्ता थी। सोनिया की जान पहचान थानाभवन के गगन अस्पताल के डाॅक्टर अबरार और उसकी पत्नी से थी। सोनिया की पित्त की थैली में पथरी थी। जिसके ऑपरेशन के लिए उसने डाॅक्टर अबरार से संपर्क किया था। 23 फरवरी को भर्ती करने के बाद सोनिया की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी।
परिजनों ने डाक्टर की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और जातिसूचक शब्द बोलने की धारा में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी डाॅक्टर अबरार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।र