युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान
सोमवार को शहर के मोहल्ला रेलपार में केके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक चंदन सिंह ने बच्चों को एक एक वोट की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि एक वोट देश की दिशा बदल सकती है।
इसलिए हर व्यक्ति को वोट डालकर उसका सही दशा में प्रयोग करना चाहिए। बच्चों की रैली कल्याण कारी कमल जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर पंजाबी कालोनी, गुरुद्वारा रोड से शुरू होते हुए रेलपार की विभिन्न गलियों होकर के के पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई। प्रधानाचार्य जितेंद्र बालियान ने मतदान को जरूरी बताते हुए कहा कि एक वोट देश-प्रदेश की किस्मत बदल सकता है।
उन्होंने मतदान करने के लिए जोर दिया। मौके पर सरिता गुप्ता, शुचिता, नेहा, साधना, लवकुश बालियान, सारिका, आयुषी, आकाक्षा मौजूद रहे।