फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not worry, there is no lack of oxygen in the district

घबराएं नहीं, जिले में आक्सीजन की नहीं कमी

Wed, 28 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Do not worry, there is no lack of oxygen in the district
शामली। जनपद में ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं है, एल-2 कोविड अस्पताल में 36 कंसंट्रेटर उपलब्ध है,। डीएम जसजीत कौर ने यह दावा किया है। कहना है कि इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से जनपद को जल्द ही पांच मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन की भी आपूर्ति होगी, जिससे सिलिंडर अगले तीन दिन के लिए भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में 200 बेड के कोविड एल-2 अस्पताल में मरीजों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध है। 36 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है, वायु से ऑक्सीजन को अलग करते हैं। इसके अलावा 100 बड़े सिलिंडर और 200 छोटे सिलिंडर उपलब्ध है, जिनको प्रतिदिन रिफिल कराया जाता है। 60 बेड पर सेंटर पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से जनपद को जल्द ही पांच मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन की भी आपूर्ति होगी, जिससे सिलिंडर अगले तीन दिन के लिए भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

घर के लिए न लें कोई ऑक्सीजन सिलिंडर
डीएम ने कहा सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में कहीं पर भी ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी को किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। घर पर कोई सिलिंडर से ऑक्सीजन न ले। यदि कोई व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव है और उसका ऑक्सीजन लेवल 94 से कम हो रहा है तो इस स्थिति में वह तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच कराएं। जांच के अनुसार मरीज को कोविड अस्प्ताल एल-2 में भर्ती किया जाएगा। यह भी बताया कि यदि किसी के पास कोविड-19 पॉजिटिव की रिपोर्ट नहीं है और उसको सांस लेने में दिक्कत है तो ऐसी स्थिति में बिना देरी किए कोविड अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से जांच कराएं और जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर तक पहुंचेगी मेडिकल टीम
डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि कोविड-19 संक्रमण के चलते यदि किसी को सर्दी, खांसी के लक्षण व सांस लेने में दिक्कत होती है तो ऐसी स्थिति में बिना देरी किए निकट के सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी कोविड की जांच जरूर कराएं। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते हैं तो घर पर मेडिकल टीम पहुंचकर जांच करेगी और एक सप्ताह की मेडिकल किट देगी।

इन नंबरों पर करें संपर्क
डीएम ने कहा कोई भी समस्या होने पर जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 01398-270203 पर या सीएमओ के कोविड-19 कंट्रोल रूम नंबर-9389706728 पर फोन करें, तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
ये है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
हवा में कई तरह की गैसें होती है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक मेडिकल डिवाइस है, जो हवा में से दूसरी गैसों को अलग कर शुद्ध ऑक्सीजन सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed