फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not sit silent on harassment, call the helpline

उत्पीड़न पर चुप न बैठें, हेल्पलाइन पर एक कॉल करें

Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Do not sit silent on harassment, call the helpline
शामली के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते जिला कार्यक्रम अधि - फोटो : SHAMLI
उत्पीड़न पर चुप न बैठें, हेल्पलाइन पर एक कॉल करें
विज्ञापन

शामली: नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान, महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम अभियान के तीसरे दिन बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि उनके साथ उत्पीड़न और घरेलू हिंसा होती है तो उसके लिए 181 हेेल्पलाइन पर डायल कर अपनी शिकायत कराएं। मनचले किसी को मोबाइल से मेसेज या कॉल करके परेशान करते हैं तो वुमैन पॉवन हेल्पलाइन नंबर 1090 पर जानकारी दें।
बाल विकास परियोजनाओं के कार्यालयों पर हुई गोष्ठियों में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नारी देश की आधी आबादी है। नारी की सृजन क्षमता सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि अधिकतर यौन उत्पीड़न की घटनाओं में निकट संबंधी, रिश्तेदार अथवा ट्यूटर आदि शामिल होते हैं। ऐसे में बच्चियों को गुड टच, बैड टच की शिक्षा देनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में वीरांगना दल का गठन किया गया है, जिसमें एक सखी और दो सहेली के रूप में किशोरियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी अधिकारी गजाला त्यागी ने बताया कि यदि किसी भी महिला के साथ दहेज उत्पीड़न, शारीरिक शोषण, घरेलू हिंसा, बाल विवाह होता है तो 181 नंबर पर फोन करके सहायता मांग सकती हैं। गोष्ठी में सीडीपीओ ममता देवी ने कहा कि नारी तीन देवियों सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा की शक्ति स्वरूपा है। उन्हें सदैव अपने अंदर इन तीन देवियों के गुणों को धारण रखना चाहिए और परिस्थिति अनुसार उसका उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में दुर्गा, आयशा, नीलम, पल्लवी, रेखा सैनी, शोभारानी, सीडीपीओ शोभा विश्वकर्मा, विमला शर्मा, उर्मिला शर्मा, सुदेश भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को दी विभागीय योजनाओं की जानकारी
शामली। मिशन शक्ति के तहत श्रम विभाग कार्यालय परिसर में महिला सम्मान एवं स्वावलंबन पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त संतोष कुमार अग्रहरि ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी दी। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में भी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला मरीजों के लिए विशेष हेल्पडेस्क की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed