फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not sacrifice in open, offer namaz at homes

खुले में न करें कुर्बानी, घरों पर अदा करें नमाज

Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Do not sacrifice in open, offer namaz at homes
खुले में न करें कुर्बानी, घरों पर अदा करें नमाज
विज्ञापन

कैराना। ईद उल अजहा को लेकर कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम व सीओ ने कहा कि सार्वजनिक स्थान अथवा खुले में कुर्बानी नहीं होगी। गैर मुस्लिम क्षेत्रों में कुर्बानी न की जाए।
एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने लोगों से ईद उल अजहा पर शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुले में कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। घरों में ही रहकर नमाज अदा करें। गली, मोहल्ले अथवा सड़क पर कुर्बानी के अवशेष न डाले जाएं। अवशेषों को जमीन में दबाएं। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें। पानी व सफाई का ध्यान रखा जाएगा। शासन की गाइड लाइन व आदेशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीम ने पालिका ईओ हेमराज पुंडीर को नगर में सफाई कराने एवं पशुओं के अवशेष दबवाने के लिए गड्ढे खुदवाने के साथ ही एक दिन पूर्व नगर को सैनिटाइज कराने के लिए कहा। साथ ही पशुओं के अवशेषों को पालिका की गाड़ी में ढककर उठवाकर डंपिंग ग्राउंड में डलवाने एवं नगर में सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न की जाए। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। बैठक में पहुंचे जमा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने कहा कि ईद उल अजहा पर कोई भी पशुओं के अवशेष खुले में न डालें तथा नमाज घरों में ही अदा करें। कोरोना का प्रकोप जारी है। मस्जिद में केवल पांच व्यक्ति ही नमाज पढ़े। बैठक में दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed