फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not put personal information on social media: SP

निजी जानकारियों को सोशल मीडिया पर न डालें : एसपी

Wed, 19 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Do not put personal information on social media: SP
शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में भाग लेते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
निजी जानकारियों को सोशल मीडिया पर न डालें : एसपी
विज्ञापन

शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए अपनी निजी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा न करें। साइबर अपराधी निजी जानकारियों के माध्यम से फ्राड करने में सफल हो जाते हैं।
मंगलवार को इंड्स्ट्रीयल एरिया में अनुज गर्ग की फैक्टरी में ऑपरेशन साइबर कवच अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एसपी ने उद्यमियों से कहा कि साइबर अपराधी अक्सर व्यापारी वर्ग को ट्रैप, ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन, पॉलिसी फ्रॉड के माध्यम से अपना शिकार बनाते हैं। एटीएम कार्ड पर प्रिंटेड सीवीवी नंबर व पिन नंबर किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। ट्रांजक्शन के समय एटीएम बूथ में पिन नंबर को छिपाकर अंकित करे। अगर किसी वित्तीय संस्था या अनजान व्यक्ति द्वारा फोन के माध्यम से आपकी निजी या वित्तीय जानकारी पूछे तो उसे साझा न करें। कभी भी ईमेल पर आने वाले किसी अनजान लिंक को बिना जानकारी हुए न खोले, क्योंकि साइबर अपराधियों द्वारा वित्तीय संस्थाओं के जैैसे नाम वाले फर्जी लिंक तैयार किए जाते है और केवाईसी डिटेल भरवाकर वित्तीय जानकारी लेकर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दे देते है।
विज्ञापन

अक्सर साइबर अपराधी फोन करके पॉलिसी नंबर, नाम व पता बताकर अपने को वित्तीय संस्था का कर्मचारी बताकर निजी जानकारी लेकर फ्रॉड कर जाते हैं। एसपी ने कहा कि सावधानी के साथ सोशल साइट का प्रयोग करें। इस अवसर पर साइबर अपराध के बचाव हेतु पंफ्लेट, पोस्टर आदि वितरित कर जागरूक किया गया। इस अवसर पर आदर्श मंडी एसओ कर्मवीर सिंह, इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल, आईआईए के अध्यक्ष अशोक मित्तल, संरक्षक अशोक बंसल, अनुज गर्ग, निखिल ऐरन, प्रवीण गोयल, आलोक जैन, मोहित जैन, आयुष बंसल, तरुण जैन, प्रवीण संगल, अभिषेक जैन, अमित जैन, सचिन गर्ग, गौरव गर्ग, विशाल गुप्ता आदि उद्यमी मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट में साइबर क्राइम सेल का पोस्टर जारी करते डीएम एसपी

शामली कलेक्ट्रेट में साइबर क्राइम सेल का पोस्टर जारी करते डीएम एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed