Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not get greedy, do not share password and OTP: Sanjeev

ठगों के लालच में न आए, पासवर्ड व ओटीपी न करें साझा: संजीव

Wed, 07 Dec 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Do not get greedy, do not share password and OTP: Sanjeev
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में साईबर क्राइम सेमिनार में छात्र व शिक्षको को जानकारी देते साइबर सुर - फोटो : SHAMLI
लालच में न आएं, पासवर्ड व ओटीपी न करें साझा: संजीव
विज्ञापन

शामली। नगर के वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर क्राइम कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं से ठगों के लालच में न आने की अपील की है कहा कि उनसे किसी भी तरह का पासवर्ड व ओटीपी साझा न करें।
बुधवार को कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप जलाकर मोहित जैन व राहुल जैन ने किया। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर संजीव कुमार भटनागर ने कहा कि हमें इंटरनेट का बहुत सावधानी से प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि बैंकिंग, यूपीआई, ई-मेल, व्हाटसअप, फेसबुक में साइबर अपराध सबसे ज्यादा व्याप्त है। जिसमें नवयुवक इसके शिकार हो रहे हैं। मोबाइल पर ठगों द्वारा कई प्रकार के प्रलोभन जैसे लॉटरी, रोजगार, गिफ्ट, गेम इत्यादि के द्वारा आपके एटीएम का पासवर्ड, नेटबैकिंग का पासवर्ड आदि प्राप्त करके आपके साथ ठगी कर लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और फर्जी कॉल से सावधान रहें। प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधीर कुमार ने सभी छात्र/छात्राओं को कहा कि ज्ञान और जागरूकता से ही हम इस प्रकार के किसी भी ऑनलाइन धोखेबाजी से बचा जा सकता है। जब तक हम स्वयं जागरूक नहीं होंगे तब तक हम इस प्रकार के किसी भी धोखे से स्वयं को बचाने में सक्षम नहीं होंगे। वाणिज्य विभागाध्यक्षा डॉ. मृदुला जैन और कार्यक्रम संयोजिका तथा सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. छवि ने संचालन किया। इस दौरान डॉ. नीना छोकरा, डॉ. पूजा, डॉ. जयविंद्र, गिरीश नारायण यादव, डॉ. बबली, डॉ. मुकेश कुमार कन्नौजिया, अर्शी खान, डॉ. अरविंद, कुणाल सिंह, डॉ. अनुप्रिता, रिचा भारद्वाज, नवनीत गर्ग, निकिता आदि मौजूद रहे।

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में  साईबर क्राइम   सेमिनार में मोजूद शिक्षक व छात्र

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में साईबर क्राइम सेमिनार में मोजूद शिक्षक व छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed