फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not burn stubble, destroy it with bio decomposer

पराली न जलाएं, बायो डिकम्पोजर से करें नष्ट

Sun, 06 Nov 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Do not burn stubble, destroy it with bio decomposer
पराली न जलाएं, बायो डिकम्पोजर से करें नष्ट
विज्ञापन

शामली। किसानों को पराली जलाने से छुटकारा देने के लिए कृषि विभाग बायो डिकम्पोजर को निशुल्क दे रहा है, ताकि प्रदूषण न फैलें। इसका छिड़काव करने के 21 दिन बाद पराली नष्ट हो जाएगी और किसान इसका खाद में भी प्रयोग कर सकेंगे।

किसान खेतों में पराली जलाते हैं, जिससे प्रदूषण फैलता है। कृषि विभाग ने प्रदूषण को रोकने के लिए पराली व पत्ती को नष्ट करने के लिए बायो डिकम्पोजर प्रयोग करने की किसानों से अपील की है। यह डिकम्पोजर पराली व पत्ती पर छिड़काव करने के बाद खेत में ही नष्ट कर देता है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि किसान बायो डिकंपोजर को एक प्लास्टिक के ड्रम में दो सौ लीटर पानी लेकर घोल लें और उसके बाद उसमें दो किलो गुड़ व एक किलो बेसन मिलाकर छोड़ दें। उसके बाद एक सप्ताह तक सुबह व शाम को एक-एक बार उसको घोलते रहे। एक सप्ताह के बाद पराली व पत्ती को खेत में एकत्र करने के बाद स्प्रे कर दें और उसको 21 दिन के लिए छोड़ दें। जिसके बाद वह गल जाएगी और उसकी खाद बन जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह कृषि विभाग के कार्यालय से इसे निशुल्क ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed