फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not be negligent at any stage in the revision campaign

-विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो

Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Do not be negligent at any stage in the revision campaign
शामली में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक में बोलते मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाए। लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में आज निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर स्थिति में 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र की जनसंख्या को देखने के लिए गरुड़ एप का प्रयोग करें। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में कोई भी कर्मी अनुपस्थित न रहें। बी्एलओ और पुनरीक्षण के कार्य में लगे कर्मी हर स्थिति में अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पारदर्शी ढंग से पूरा करें।
विज्ञापन

बैठक में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता बनाए जाने के लिए अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। आयुक्त ने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी पारदर्शिता से चलाए जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदेय स्थल पर फार्म 6, 8 और 8 ए की कमी न होने पाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान भ्रमण पर रहें। मतदेय स्थलो का निरीक्षण कर पुनरीक्षण के कार्य पर नजर रखें तथा प्रत्येक कार्य का डिटेलिंग भी व्यवस्थित रूप से किया जाए। बैठक में अपर आयुक्त सुरेंद्र राम, डीएम जसजीत कौर, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed