फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not be careless while looking at the sun, cold air can spoil your health.

Shamli News: धूप को देख न बरतें लापरवाही, ठंडी हवा बिगाड़ सकती है सेहत

Fri, 19 Jan 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 19 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Do not be careless while looking at the sun, cold air can spoil your health.
शामली। जिले में पिछले कई दिन से धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवा स्वास्थ्य बिगाड़ रही है। ठंडी हवा की चपेट में आने से नजला, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज कम नहीं हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि भले ही धूप निकल रही हो, लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण मौसम अभी ठंडा बना हुआ है। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में ठंड का प्रकोप चल रहा है, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से दोपहर में धूप निकलने से लोग ठंड से कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। भले ही धूप निकल रही हो, लेकिन ठंडी हवा चलने से मौसम ठंडा ही बना हुआ है। धूप को देखकर लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ठंडी हवा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है। इस मौसम में सरकारी व निजी अस्पतालों में नजला, जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। सीएचसी शामली में बृहस्पतिवार को ओपीडी में करीब 550 मरीज आए, जिनमें करीब 35 प्रतिशत मरीज नजला, खांसी के आए। इसके अलावा बुखार के भी मरीज आ रहे हैं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि धूप निकलने से मौसम में थोड़ा सुधार तो हुआ है, लेकिन ठंडी हवा चलने से लोग बीमार हो रहे हैं। इसलिए लोगों को खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव करना चाहिए। धूप को देखकर यह न समझें कि ठंड कम हो गई है। इसलिए ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करें और इसमें लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि धूप निकलने से ठंड कम नहीं हुई है, इसलिए बच्चों को ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़े पहनाएं। धूप निकलती है तो भी ठंडी हवा से बचाव करना जरूरी है। इसमें लापरवाही बच्चों को बीमार बना सकती है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में सबसे ज्यादा बीमार बच्चे नजला, खांसी व बुखार के ही आ रहे हैं। इस मौसम में अभी पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये बरतें सावधानी
-ठंडी हवा से बचने के लिए ऊनी व गर्म कपड़े पहनें।
- ठंडी चीजें खाने पीने से परहेज करें।
- गले में खराश होने पर गुनगुना पानी पीयें।
- ताजा बना हल्का सुपाच्य भोजन लें।
- गीले नमी वाले कपड़े न पहनें, सूखे कपड़े पहनें।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed