{"_id":"5d584d7a8ebc3e89dd1faaa3","slug":"do-every-work-with-punctuality-shamli-news-mrt438678547","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए समय पर करें हर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए समय पर करें हर काम
विज्ञापन
शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के दौरान हैल्थ कैंप में छात्राओ की ?
- फोटो : SHAMLI
शामली। अमर उजाला अपराजिता अभियान के अंतर्गत शहर के जैन कन्या इंटर कालेज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला रोग विशेषज्ञों ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉक्टर रुचिता ढाका ने किया। शिविर में मां सावित्री देवी हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला और ग्लोबल शांति केयर अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सादिया हुसैन ने छात्राओं की काउंसिलिंग की और स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोनों डॉक्टर्स ने बताया कि छात्राओं की प्रारंभिक जांच में कुछ छात्राओं को खून की कमी नजर आई है। एचबी बढ़ाने के लिए अनार के साथ हरी सब्जियां, दाल आदि खानी चाहिए। पीरियड्स के दौरान हमेशा पैड यूज करने चाहिए। डॉक्टर्स ने कालेज की शिक्षिकाओं से भी कहा कि वे भी छात्राओं की नियमित काउंसिलिंग करते रहें और उनकी समस्याओं के बारे में उनकी माता को बुलाकर बताना चाहिए। शिविर में 220 छात्राओं की काउंसिलिंग हुई। 80 का चेकअप हुआ।
इस मौसम में मच्छरों से बचें : सादिया हुसैन
डॉक्टर सादिया हुसैन ने बताया कि इन दिनों वायरल के साथ मलेरिया का भी सीजन चल रहा है। बरसात में मच्छरों से बचें। यदि शरीर में दर्द, खांसी और हल्का बुखार हो तो ये वायरल हो सकता है। यदि तेज ठंड के साथ बुखार आए तो ये मलेरिया के लक्षण हैं। इनके नजर आने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। वायरल में पेय पदार्थ अधिक लेना चाहिए।
विज्ञापन
खानपान पर ध्यान दें : नीलम शुक्ला
डॉक्टर नीलम शुक्ला ने कहा कि छात्राओं को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। प्रारंभिक जांच के बाद लगा कि कई छात्राओं में खून की कमी है। कैल्शियम भी कम लगा। इसे पूरा करने के लिए अनार का जूस के साथ हरी सब्जी, दूध, पनीर, दाल खानी चाहिए।
अच्छे परिणाम आएंगे : रुचिता ढाका
जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रुचिता ढाका कहती हैं कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान काफी अच्छा है। इसमें बेटियों के लिए चलाई जा रही मुहिम सराहनीय है। सेल्फ डिफेंस, ताइक्वांडो, मेडिकल कैंप, प्रतियोगिताएं हर तरह से बेटियों को मोटिवेट किया जा रहा है। इस अभियान के आने वाले समय में काफी अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
अपराजिता अभियान के बारे में ये बोली छात्राएं
तानिया कहती हैं कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान उन्हें बहुत अच्छा लगता है। अखबार में भी वो इसमें होने वाले कार्यक्रमों के बारे में पढ़ती है। आज स्कूल में लगे कैंप में भी उसने डॉक्टर को दिखाया है।
सना कहती हैं कि उन्हें उनकी टीचर ने बताया था कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम से कैंप लगेगा तो उसने मेम से कैंप में डॉक्टर को दिखाने को कहा था। उसने भी अपना चेकअप कराया है। ऐसे कैंप लगते रहने चाहिए।
कक्षा 12 की छात्रा शीना कहती हैं कि आज कैंप में लेडी डॉक्टर ने उन्हें काफी जानकारी दी। बहुत सी चीजों का तो उन्हें पता ही नहीं था। इस कैंप से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। जिसका उसे काफी लाभ होगा।
कक्षा 12 की छात्रा माहीन ने बताया कि अमर उजाला के अपराजिता अभियान के बारे में उन्होंने अमर उजाला अखबार में पढ़ा था। इसमें कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। एसपी सर भी आकर सेल्फ डिफेंस की जानकारी देते हैं। वे अमर उजाला में पढ़ती है।

शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के दौरान हैल्थ कैंप में छात्राओ की- फोटो : SHAMLI

शामली जैन कन्या इन्टर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के दौरान शपथ पत्र दिखाती छात्राऐ- फोटो : SHAMLI