फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM-SP inspected the Kanwar road

Shamli News: डीएम-एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Tue, 27 Jun 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM-SP inspected the Kanwar road
शामली कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते डीएम एसपी व अन्य अ​धिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम रविंद्र सिंह व एसपी अभिषेक झा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लालूखेड़ी की सीमा से कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग पर स्थित मंदिर, शिविर व्यवस्था, साफ-सफाई आदि सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने शिव मंदिर खैड़ी बैरागी,नगर पंचायत बनत, कलेक्ट्रेट के बाहर, एसटी तिराहा पुलिस चौकी से शिव चौक से होते हुए विजय चौक और गुलजारी वाला मंदिर पहुंचे। इस दौरान व्यवस्थाओं को देखा सभी व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु समस्त संबंधित को निर्देशित किया गया। डीएम ने कांवड़ मार्ग में साफ सफाई, शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त हो। मार्ग में कहीं जलभराव न हो। कांवड़ शिविर, चिकित्सा शिविर में सभी दवाइयां, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर, पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना, बेरीकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, अस्थाई पुलिस चौकी, यातायात व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों को कवर करने, विद्युत लाइनों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत व्यवस्था निर्बाध रखने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई कांवड़ मार्ग को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने शिव चौक पर एसपी का जनपद में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई भी दी। इस दौरान एसपी ओपी सिंह सिंह, बीडीओ शामली पुनीत कुमार, बीडीओ थाना भवन, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed